फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fear of crocodile

Agra News: स्कूल के पास तालाब में मगरमच्छ से दहशत

Sat, 11 Jul 2026 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
agra news fear of crocodile
बाह। जैतपुर विकास खंड के शाहपुर गुर्जर गांव के परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के नजदीक तालाब में मगरमच्छ की माैजूदगी ने ग्रामीणों का दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। दहशत का आलम ये है कि पढ़ने के लिए बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दौरान मगरमच्छ तालाब से निकल कर किनारे पर आ जाता है। हमले की आशंका से ग्रामीण डर और दहशत में हैं। ग्रामीणों अवनीश यादव, टिंकू यादव, तेजपाल, धनंजय, राहुल आदि ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़वाने की गुहार लगाई। जैतपुर के रेंजर राजवीर सिंह सेंगर ने बताया वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। पानी अधिक होने से मगरमच्छ का रेस्क्यू नहीं हो सका। खंड विकास अधिकारी जैतपुर नीरज तिवारी के माध्यम से तालाब को खाली कराया जा रहा है। तालाब खाली होने के बाद मगरमच्छ को पकड़ कर चंबल नदी में छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed