फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fatehabad quaral two parties

Agra News: खड़ंजे पर दीवार लगाने व पशु बांधने के विरोध पर पीटा, चार घायल

Sun, 20 Jul 2025 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
agra news fatehabad quaral two parties
फतेहाबाद। निबोहरा क्षेत्र के गांव बिलईपुरा में रास्ते पर दीवार खड़ी करने और पशु बांधने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शनिवार को दबंगों ने विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बिलईपुरा निवासी रामविलास ने बताया कि पड़ोसी की ओर से खड़ंजा पर दीवार खड़ी की जा रही थी और वहां पशु भी बांधे जाते हैं। रामविलास ने जब विरोध किया तो एक दर्जन लोग लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी लेकर घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में रामविलास, उनके भाई बंटू, विमलेश पत्नी बंटू और प्रेमवती पत्नी रघुनन्दन घायल हो गए। शोर सुनकर अन्य लोग पहुंचे, तब जाकर हमलावर भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed