फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fatehabad lady died misteriously

Agra News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 20 Jul 2025 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
agra news fatehabad lady died misteriously
फतेहाबाद। पशुओं के बाड़े में शनिवार की सुबह काम करने गई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला फिसलकर गिर गई, जिससे जान गई है। वहीं, मायकेवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


निबोहरा के रामगढ़ निवासी सविता (35) पत्नी यशपाल सिंह शनिवार सुबह पशुओं के बाड़े में काम कर रही थी। घरवालों के मुताबिक वहीं वह फिसल गई। जिससे गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायकवाले पहुंच गए। चचेरे भाई रामनरेश निवासी राजाखेड़ा ने पुलिस को बताया कि सविता की शादी 15 वर्ष पहले यशपाल से हुई थी। तभी से ससुरालवाले उसे मायके नहीं आने देते थे। मायके से किसी के मिलने जाने पर गाली-गलौज कर भगा देते थे। चचेरे भाई ने सविता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतका के तीन बच्चे हैं। मामले में प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed