{"_id":"68fe89bfccdb0814620ade64","slug":"agra-news-fatehabad-farmer-loot-theft-agra-news-c-285-1-sagr1008-104425-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक सवार दो युवकों ने किसान के उड़ाए 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक सवार दो युवकों ने किसान के उड़ाए 50 हजार
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में शनिवार को बेटी की शादी के लिए सामान लेने आगरा जा रहे किसान को दो बाइक सवार युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाया और मौका पाकर जेब में रखे 50 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने रविवार को थाना डौकी में तहरीर दी है।
गांव धमौटा निवासी सतीश चंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी 22 नवंबर को होनी है। शनिवार दोपहर करीब 11:30 बजे वह बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने आगरा जा रहा था। जब वह आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर गायत्री आश्रम के पास पहुंचा, तभी पीछे से दो बाइक सवार युवक आए और मथुरा के लिए रास्ता पूछने लगे। किसान ने उन्हें बुढेरा होते हुए कुबेरपुर जाने का रास्ता बताया।
इसके बाद दोनों युवकों ने किसान से कहा कि आप कहां जा रहे हैं। हम आपको आगे तक छोड़ देते हैं। किसान उनकी बातों में आ गया और बाइक पर बीच में बैठ गया। जब बाइक स्प्रिंग फील्ड स्कूल के पास पहुंची तो युवकों ने कहा कि पहिए में हवा कम है आप उतर जाइए हम हवा डलवाकर आते हैं। किसान उतर गया और टेंपो से आगरा चला गया। आगरा पहुंचकर जब उसने जेब में हाथ डाला तो जेब कटी हुई थी और उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब थे। यह देखकर किसान के पैरों तले जमीन खिसक गई। किसान का कहना है कि बेटी की शादी नजदीक है। अब इतनी बड़ी रकम चोरी होने से उसके सामने संकट खड़ा हो गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।