फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fateh pur sikri golf cart

Agra News: दो पर्यटक ग्रुपों से गोल्फ कार्ट का अलग-अलग किराया

Mon, 27 Oct 2025 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
agra news fateh pur sikri golf cart
फतेहपुर सीकरी। एडीए की ओर से संचालित गोल्फ कार्ट में शनिवार को दो पर्यटक ग्रुपों से बुकिंग राशि अलग-अलग लिए जाने के मामले सुर्खियों में हैं। शनिवार को नौ पर्यटकों वाले एक ग्रुप के लिए 1000 रुपए में गोल्फ कार्ट बुक की गई। वहीं चार पर्यटकों वाले ग्रुप के लिए 500 में बुकिंग की गई। अब सवाल पैदा होता है कि जब गोल्फ कार्ट एक ही है तो बुकिंग राशि भी एक ही होनी चाहिए। जबकि 14 सवारी का किराया 420 रुपए होता है। शनिवार को गोल्फ कार्ट संचालक की ओर से दो अलग-अलग रसीद काटे जाने पर यह दोनों बुकिंग रसीदें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। गाइडों के साथ पर्यटकों में भी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि गोल्फ कार्ट संचालकों की ओर से मनमानी की जा रही है । गोल्फ कार्ट संचालक कंपनी के फहीम खान ने बताया कि बुकिंग राशि 1000 रुपए का ही शुल्क लिया जाता है। शनिवार को दो अलग-अलग रसीदों के संबंध में कहा कि पर्यटक की ओर से ज्यादा रिक्वेस्ट किए जाने पर कम राशि की रसीद काट दी गई थी। इसको कुछ लोगों की ओर से गलत रूप से प्रसारित किया जा रहा है। शुक्रवार को केरल से आए एक टूरिस्ट की ओर से गोल कार्ट चालक के खिलाफ पर्यटन पुलिस को शिकायत लिखकर दी गई कि उसने किराया भी ले लिया और आधे रास्ते में ही उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed