फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news fake licence weapon selling

Agra News: फर्जी शस्त्र लाइसेंस में एसटीएफ को आरोपी पिता-पुत्र की तलाश

Sun, 08 Jun 2025 01:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
agra news fake licence weapon selling
आगरा। फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों की जांच कर रही एसटीएफ के हाथ अब तक खाली हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद भी एसटीएफ किसी आरोपी से पूछताछ नहीं कर सकी है। जिस शिव कुमार सारस्वत ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और शोभित चतुर्वेदी को शस्त्र बेचे थे। एसटीएफ उसे और उसके बेटे को तलाश रही है।
विज्ञापन

नाई की मंडी थाने में दर्ज केस में एसटीएफ ने मोहम्मद जैद खान, मोहम्मद अरशद खान, राजेश कुमार बघेल, शिव कुमार सारस्वत, भूपेंद्र सारस्वत, रिटायर्ड असलहा बाबू संजय कपूर व शोभित चतुर्वेदी को आरोपी बनाया है। विवेचना एसटीएफ के इंस्पेक्टर हुकुम सिंह को मिली है। उन्होंने साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सबसे पहले वादी मुकदमा के बयान दर्ज किए गए हैं। एसटीएफ सबसे पहले शिव कुमार सारस्वत और उसके बेटे भूपेंद्र सारस्वत की तलाश कर रही है। अवैध और फर्जी लाइसेंस की जांच उन तक ही पहुंच रही है। पूर्व में उनके बयान दर्ज किए गए थे। तीन महीने का समय दिया गया मगर उन्होंने यह नहीं बताया कि दो पिस्टलें बेची थीं, वे कहां से खरीदी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ को शक है कि ये हथियार अवैध हैं। वैध होते तो जहां से खरीदे गए होते वहां की रसीद जरूर होती। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ नहीं बताया। एसटीएफ को तीन नई शिकायतें मिली हैं। तीनों पीड़ित हैं। आरोपियों के रसूख के चलते उन्हें पुलिस से इंसाफ नहीं मिला था। दूसरी ओर, इस मामले में एसटीएफ को अब तक सात गवाह मिले हैं। एसटीएफ अब हथियारों को बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed