{"_id":"660b673acb2b550840036903","slug":"agra-news-dynamic-team-will-provide-relief-from-jam-with-such-arrangement-traffic-will-remain-smooth-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: जाम से राहत दिलाएगी डायनामिक टीम, ऐसी व्यवस्था से यातायात रहेगा सुचारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: जाम से राहत दिलाएगी डायनामिक टीम, ऐसी व्यवस्था से यातायात रहेगा सुचारू
Tue, 02 Apr 2024 07:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Apr 2024 07:32 AM IST
सार
एमजी रोड और मदिया कटरा पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। डायनामिक (गतिशील) टीम जाम से राहत दिलाने के लिए कार्य करेगी।
विज्ञापन
एमजी रोड
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा शहर में मंगलवार से कई काॅन्वेंट और पब्लिक स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में स्कूलों की छुट्टी के समय लोगों को जाम परेशान करेगा। एमजी रोड व विभिन्न मार्गों पर समस्या हो सकती है। लोगों को राहत देने के लिए डायनामिक (गतिशील) टीम कार्य करेगी। अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
एमजी रोड पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय ज्यादा समस्या होती है। स्कूली वाहनों के एक साथ निकलने से हरीपर्वत, दीवानी चौराहा, सेंट जोंस चौराहा, पंचकुइयां-कोठी मीना बाजार मार्ग, मदिया कटरा पर वाहनों की कतार लगती है। जाम में आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी बेहाल होना पड़ता है।
दोपहर में 1 से 3 बजे के बीच यातायात को पुलिसकर्मी चलाते हैं। ट्रैफिक लाइट ब्लिंक मोड पर रहती है। इससे भी समस्या का समाधान नहीं होता है। 20 से 25 दिन की छुट्टी के बाद कई काॅन्वेंट स्कूल मंगलवार से खुल रहे हैं। एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया कि मदिया कटरा और दीवानी चौराहे के लिए डायनामिक टीम बनाई गई हैं। जाम लगने पर टीम मौके पर पहुंचकर वाहनों को निकलवाएगी। इसके साथ ही अलग-अलग चौराहों पर पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।