फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news dance party firing

Agra News: जन्मदिन पार्टी में डांस के दाैरान युवक ने की फायरिंग

Wed, 24 Sep 2025 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
agra news dance party firing
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक रूफटाॅप में जन्मदिन की पार्टी मनाने आए युवक ने डांस के दाैरान अवैध पिस्टल से दो फायर कर दिए। इससे खाना खा रहे लोग दहशत में आ गए। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राधा नगर, सिकंदरा निवासी आर्यन का सोमवार रात को जन्मदिन था। वह पार्टी करने के लिए सिकंदरा स्थित एक रूफटाप में आया था। उसके साथ दोस्त भी थे। वह भोजन करने के बाद डांस भी करने लगे। तभी आर्यन ने पिस्टल निकाल ली। एक के बाद एक दो फायर कर दिए। इससे अफराफतफरी मच गई। लोग भागने लगे। कर्मचारी भी दहशत में आ गए। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मगर साथी भाग निकले। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पिस्टल अवैध है। इसकी जांच की जा रही है। यह कहां से आई पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed