फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News: Commercial Surrogacy international gang latest news

कोख के सौदागर: यूपी से नेपाल तक फैला है अंतरराष्ट्रीय गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क

Tue, 23 Jun 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Jun 2020 12:28 AM IST
सार

  • फोन से एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं गिरोह के एजेंट, आगरा में भी चल रही पड़ताल

विज्ञापन
Agra News: Commercial Surrogacy international gang latest news
जेल भेजे गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जेल जा चुके आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि कोख के सौदागरों के गैंग के एजेंट दिल्ली, हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में रह रहे हैं। ये लोग फोन से एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं। आगरा में भी एक-दो एजेंट होने की जानकारी तो मिली है। हालांकि इनके नाम और पते अब तक पुलिस को नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि गैंग के एजेंट फोन से एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं। नेपाल में बैठी सरगना अस्मिता कोख खरीदने के लिए महिलाओं की तलाश करने को कहती है। इस पर एजेंट ऐसी महिलाओं को ढूंढते हैं। महिलाओं को एक बार में सारी रकम नहीं दी जाती है। उन्हें बताया जाता है कि इलाज का सारा खर्च उठाया जाएगा।
विज्ञापन



एजेंट के माध्यम से पैसा देने का काम किया जाता है। चिकित्सक को दिखाने वही लेकर जाएंगे। बस उन्हें चिकित्सक की दवा नियमित रूप से लेनी होगी। महिलाओं की जांच कराने के बाद सरगना अस्मिता उन्हें नेपाल में बुला लेती थी। यहां पर सेरोगेसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला को फिर से वापस भेज दिया जाता है। बाद में प्रसव कराने के लिए बुलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंट पास कराते हैं बार्डर

महिलाओं को किराये पर गाड़ी करके नेपाल तक ले जाया जाता है। इस दौरान पहली बार बार्डर पर पुलिस के रोकने पर कहा जाता है कि इलाज के लिए ले जा रहे हैं। बाद में आठ महीने की गर्भवती महिला को ले जाने पर पुलिस नहीं रोकती है। तब यह कहा जाता है कि परेशानी में लेकर जा रहे हैं। पुलिस से बात करने का काम एजेंट ही करते हैं।

ऐसे चलता है नेटवर्क
- गैंग सरगना अस्मिता के पास दो तरह के एजेंट हैं। एक उन दंपती को लाते हैं जिन्हें बच्चे की जरूरत हो। दूसरे उन महिलाओं को लाते हैं जिन्हें पैसे की जरूरत हो।
- दिल्ली, यूपी, हरियाणा के जरूरतमंद दंपती एजेंटों के माध्यम से अस्मिता से मिलने नेपाल जाती हैं। वह सरोगेसी की रकम तय कर लेती है।
- रकम मिलने पर दूसरे एजेंटों को उन महिलाओं की तलाश में लगाया जाता है जो पैसा लेकर किराए पर कोख देने के लिए तैयार हों।
- आगरा सहित चार राज्यों में फैले एजेंट महिलाओं को नेपाल तक ले जाते हैं। पहले सरोगेसी के लिए। इसके बाद प्रसव केलिए।
 ( जैसा एसपी प्रमोद कुमार ने बताया )


संबंधित खबरें: 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed