{"_id":"67a3d041bf78bc815604b5bd","slug":"agra-news-cancer-treatment-agra-news-c-25-1-agr1036-684401-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अब एसएन में दिमाग और फेफड़े के कैंसर की भी हो सकेगी रेडियोथेरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अब एसएन में दिमाग और फेफड़े के कैंसर की भी हो सकेगी रेडियोथेरेपी
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट शुरू हो गई है। इसमें 30 करोड़ रुपये की लीनियर एक्सीलरेटर मशीन लगाई है। इससे दिमाग, फेफड़े समेत शरीर के किसी भी हिस्से में कैंसर होने पर रेडियोथेरेपी संभव है। यहां बेहद ही रियायती दर पर मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को दूसरे शहरों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ने बताया कि ये एडवांस मशीन है। इसमें 24 करोड़ रुपये की लीनियर एक्सीलरेटर और 5 करोड़ रुपये का सीटी सिम्युलेटर मशीन है। एसजीपीजीआई के बाद आगरा में ये मशीन लगी है। इस मशीन से कैंसर के जख्म की सटीक सिकाई होगी।
इसकी जांच बेहद महंगी होती है, यहां पर एक तिहाई कीमत से कम में ये सुविधा मिलेगी। इस यूनिट के शुरू होने पर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, हाथरस, अलीगढ़, धौलपुर, भरतपुर समेत अन्य जिलों के मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उद्घाटन करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कैंसर के मरीज 100 गुना की दर से बढ़ रहे हैं। इससे मरीजों को बड़ी सुविधा होगी। मोदी-योगी की सरकार सही मायने में लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है।
महापौर हेमलता दिवाकर, उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा और विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने भी मरीजों के लिए बड़ी सुविधा बताया।