फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS boy pushed girl front of train

Agra News: ट्रेन के आगे युवती को दिया धक्का, हत्या की कोशिश

Fri, 30 Aug 2024 06:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS boy pushed girl front of train
आगरा। सिकंदरा में रेलवे ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार शाम को एक युवक ने युवती को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। युवती ट्रेन से टकराकर घायल हो गई। वारदात के बाद भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पीटकर मरणासन्न कर दिया। लोग उसे पीटते हुए थाने ले आए। बाद में पुलिस ने उसे बचाया। युवती को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। आरोपी को भी अस्पताल भेजा गया। वजह जानने के लिए पुलिस युवती के ठीक होने का इंतजार कर रही है। मूलत: सहपऊ, हाथरस की रहने वाली अन्नू सेक्टर-14 में परिवार सहित रहती हैं। वह 5 बहन और 1 भाई हैं। पिता प्रेमपाल कपड़े सिलते हैं। अन्नू घरों में काम करने जाती हैं। दोपहर में 1 बजे काम पर गई थीं। शाम तकरीबन 5 बजे पैदल घर की तरफ आ रही थीं। सेक्टर-14 की तरफ रेलवे लाइन के किनारे चल रही थीं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवती के पीछे एक युवक चल रहा था। रेलवे लाइन पर पहले राजामंडी की तरफ से मालगाड़ी आई। युवती रेलवे लाइन से दूर हो गई। बाद में एक और ट्रेन आ गई। तभी पीछे चल रहा युवक तेजी से अन्नू की तरफ आया। उसने हाथ पकड़कर अन्नू को ट्रेन के आगे धकेल दिया। वह ट्रेन से टकराकर घायल हो गई।
विज्ञापन

युवक भागने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को कारगिल तिराहे के पास पकड़ लिया। पिटाई लगाई और उसे थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवती को भी परिजन को जानकारी के बाद इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज का है आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। वह अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। इलाज कराया जा रहा है। आरोपी भोगीपुरा, शाहगंज निवासी सोहिल है। पूछताछ में बताया कि वह नोएडा में काम करता है। ज्यादा कुछ नहीं बता रहा है। परिजन की तहरीर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया जा रहा है।

एक प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ
पुलिस का कहना है कि एक प्रत्यक्षदर्शी सामने आया है। वह बोदला का है। ऑटो चालक है। उसने बताया कि वह ऑटो लेकर रेलवे लाइन के पास खड़ा था। तभी युवक ने युवती को धक्का दिया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। उसने शोर मचाया था। इस पर लोग जुट गए। आरोपी युवक अकेला ही था। पुलिस ऑटो चालक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।



परिवार दहशत में
युवती के परिजन पहुंच गए। वह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर बेटी के साथ घटना क्यों की गई। युवक को वो लोग जानते नहीं है। गनीमत रही कि उसे पकड़ लिया गया। अगर, भाग जाता तो पता नहीं चलता कि किसने धक्का दिया। वह अन्नू का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed