{"_id":"6ae508f6ff37d89a4303be34","slug":"agra-news-body-found-agra-news-c-421-1-fsk1001-20550-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीकरी बाईपास मोड़ पर मिला लापता राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीकरी बाईपास मोड़ पर मिला लापता राजमिस्त्री का शव
विज्ञापन
मृतक नरेश का फाइल फोटो
- फोटो : photo
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के मोड़ बाईपास स्थित सर्विस रोड पर शुक्रवार को राजमिस्त्री का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। वह रक्षाबंधन से घर से लापता था। शव मिलने से परिवार में चीखपुकार मच गई।
शुक्रवार देर शाम बाईपास मोड़ के पास सर्विस रोड पर एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त थाना कागारौल के ग्राम देयोरेठा निवासी 56 वर्षीय नरेश के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि नरेश राजमिस्त्री का काम करते थे। काम के सिलसिले में रक्षाबंधन के दिन घर से निकले थे, फिर वापस नहीं लौटे।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र सिंह, एसीपी फतेहपुर सीकरी