{"_id":"6abc2d8157e0473fec028453","slug":"agra-news-bhabhi-murder-agra-news-c-421-1-sagr1004-18314-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाभी के कत्ल के आरोपी की तलाश में पुलिस ने रिश्तेदारों के घर खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाभी के कत्ल के आरोपी की तलाश में पुलिस ने रिश्तेदारों के घर खंगाले
विज्ञापन
बाह। चित्राहाट के बलीपुरा गांव में सोमवार शाम 7 बजे घर के दरवाजे पर गाली गलौज करने से रोकने पर संजय उर्फ संजू ने अपनी भाभी गीता को पीछे से चाकू घोंप कर कत्ल कर दिया था। मृतका के बेटों को देख कर कत्ल का आरोपी गीता के पति सत्यवीर का चचेरा भाई भाग गया था। चाकू के साथ रात भर गांव में घूमा। दरवाजों को पीटता रहा और मंगलवार की सुबह बाइक लेकर इटावा की ओर निकल गया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चित्राहाट पुलिस संजय उर्फ संजू की तलाश में जुट गई है।
गांव में आरोपी के घर पर ताला लटका हुआ है। पुलिस की दो टीमें रिश्तेदारों के घर खंगाल चुकी है। संभावित ठिकानों पर दिन रात दबिश दी जा रही हैं। चित्राहाट पुलिस का दावा है कि जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर संजय उर्फ संजू के भागने से परिवार दहशत में है। मृतका के बच्चे शिवानी, आशीष, कन्हैया डरे हुए हैं। चित्राहाट पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से घर पर पहरा लगा दिया है।
वर्जन-
महिला का कत्ल करने वाले चचेरे देवर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चित्राहाट पुलिस की दो टीमें लगी हैं। कई गांव और शहरों में दबिश दी गई हैं।- जितेन्द्र कुमार, एसीपी बाह