{"_id":"6907c7307f0d537dce0af7af","slug":"agra-news-bank-fraud-agra-news-c-364-1-sagr1046-120696-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो दिन में बैंक खाते से कट गए 1.97 लाख, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो दिन में बैंक खाते से कट गए 1.97 लाख, केस दर्ज
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक युवक के बैंक खाते से दो दिन में 1.97 लाख रुपये कट गए। जानकारी पर उन्होंने थाने में शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
बालाजी पुरम निवासी मुंशी खां ने पुलिस को बताया कि 28 अक्तूबर उन्होंने एक पेट्रोल पंप से 2,615 रुपये का गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। इसका ऑनलाइन भुगतान किया। इसके बाद 29 अक्तूबर को बैंक खाते से 97 हजार और 30 अक्तूबर को 1 लाख रुपये कट गए। जानकारी पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। थाना शाहगंज में केस दर्ज कराया। संवाद