{"_id":"67a90d5699efa333f4014c75","slug":"agra-news-bah-suicide-case-agra-news-c-25-1-agr1018-687890-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी के भाई की शादी में खूब की मस्ती, घर आते ही उठाया खौफनाक कदम; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी के भाई की शादी में खूब की मस्ती, घर आते ही उठाया खौफनाक कदम; परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 10 Feb 2025 07:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 07:59 AM IST
सार
आगरा के बाह क्षेत्र में एक व्यक्ति ने ससुराल से लौटने के बाद फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। ये दृश्य देख पत्नी बेसुध हो गई। वो पत्नी के भाई की शादी में शामिल होकर लौटा था। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के बिछवां के इन्नी खेरा गांव स्थित ससुराल में अपने साले की शादी में शामिल होकर लौटे बाह के भरतार गांव के पूरन सिंह (40) ने रविवार दोपहर बाद 3 बजे अपने घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। पीछे आई लक्ष्मी देवी अपने पति को फंदे पर लटकता देख गिरकर बेसुध हो गई।
भरतार गांव के पूरन सिंह अपनी पत्नी लक्ष्मी और बेटियों वंशिका (12), सुहानी (11) के साथ गांव में रहते थे। जबकि बेटी सपना (10), बेटा रितिक (13) अपनी ननिहाल इन्नी खेरा में पढ़ाई करते हैं। साले की शादी में शामिल होने के लिए पूरन सिंह, उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी बच्चों के साथ गये थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूरन सिंह बारात से ही अपनी बाइक से रविवार की दोपहर घर लौट आए थे। लक्ष्मी बच्चों के साथ पीछे आई थी।
लक्ष्मी पशुओं का चारा करने के बाद कमरे में पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। झांक कर देखा तो पूरन सिंह पंखे से लटके थे, अंगोंछे का गले में फंदा कसा था। चीखपुकार पर पहुंचे परिजन बाह सीएचसी ले पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में मातम पसर गया है। बेसुध हुई लक्ष्मी के सामने तीन बेटियों और एक बेटे की परवरिश की पहाड़ सी चुनौती है। एसओ बाह ने बताया कि युवक के आत्मघाती कदम की वजह पता नहीं चल सकी है, वह शराब का आदी था, जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।