फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news bah criminal arrested

Agra News: आगरा और धौलपुर के बदमाशों ने डाली थी मुरैना में 27 लाख की डकैती, 7 गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
agra news bah criminal arrested
बाह। मुरैना के मुड़ियाखेड़ा मार्ग पर 15 अक्तूबर को दिनदहाड़े मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता के घर पर बदमाशों ने 27 लाख की डकैती डाली थी। इसमें 10 लाख रुपये की नकदी और 17 लाख रुपये का सोना, चांदी था। मुरैना पुलिस ने बुधवार को डकैती की वारदात का खुलासा कर 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त कार, 20 लाख रुपये का माल बरामद किया है। इसमें 4.50 लाख रुपये नकद, 5 तोला सोना, 750 ग्राम चांदी और हथियार बरामद किए हैं। मुरैना के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के मुताबिक सीसीटीवी में कार के फुटेज मिलने से पुलिस बदमाशों के करीब पहुंची। धौलपुर के राजाखेड़ा से कार और उसके चालक श्रीभगवान जाटव को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी आगरा के बासौनी थाने के उदयपुर खालसा गांव का अजय सविता है। वह वारदात का मास्टरमाइंड रहा। दो साल पहले मावा व्यापारी के घर के पास अजय सविता हथठेल लगाता था। पुलिस ने अजय सविता, आगरा के शमसाबाद के देवा उर्फ धीरज, जीतू राठौर, सतेंद्र बघेल के अलावा 2 को गिरफ्तार कर लिया है। 3 फरार हैं। मुरैना पुलिस के खुलासे से बासौनी और शमसाबाद के गांवों के लोग सन्न रह गए हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि उनके आस पास रहने वाले डकैती की वारदात को अंजाम देंगे।
विज्ञापन



घर से दुकान पर निकला बालक लापता, गुमशुदगी दर्ज
बाह। खेड़ा राठौर के उदयपुर कला गांव के इस्लाम की कमतरी चौराहे पर हेयर सेलून की दुकान है। 22 अक्तूबर को उनका 15 साल का बेटा शाबिर घर से दुकान के लिए निकला था। रास्ते में पड़ोसी सोनू मिला और उसके साथ बाइक पर बैठ कर चंद्रपुर नहर की पुलिया तक पहुंचा। नहर से दुकान की दूरी 200 मीटर पर है। लेकिन वह दुकान पर नहीं पहुंचा। हर संभव स्थान पर तलाश करने के बाद खोज खबर न मिलने पर परिजनों ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed