Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news bah budget

Agra News: बजट अच्छौ, बहुरेंगे खेती-किसानी के दिन

Sun, 02 Feb 2025 02:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
agra news bah budget
बाह-फतेहाबाद। केंद्र सरकार के बजट में किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किए जाने, दलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने, पीएम धन धान्य कृषि योजना शुरू किए जाने से किसान खुश दिखे। किसानों ने कहा कि इससे खेती-किसानी के दिन बहुरेंगे।
विज्ञापन

दोदापुरा के किसान रामसेवक शर्मा बोले कि बजट अच्छौ ऐ। केसीसी की सीमा बढ़वे ते छोटे किसानन कौ भलौ है जावेगौ। धोबई के किसान अर्जुन सिंह ने बताया कि 10-15 साल ते अरहर, उड़द, मसूर की खेती घाटे के मारे छूट गई थी, ‘दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन’ में सरकार अच्छे दाम और उपज बढ़ाइवे में मदद करेगी, माली हालत अच्छी होगी, देशी दालें खाइवे कों मिलेंगी। जरार के किसान जोधाराम ने बताया कि पीएम धन धान्य कृषि योजना शुरू होने से कम उपज वाली फसलों को बढ़ावा मिलेगा। फतेहाबाद के कृपालपुरा गांव के जितेंद्र कुशवाह, धर्मजीत, रामदत्त, नेकराम आदि भी बजट से संतुष्ट दिखे। संवाद
विज्ञापन







कर दायरे में छूट से शिक्षक खुश, बोले-पुरानी पेंशन लागू हो तो सोने पे सुहागा
बाह। बजट में उम्मीद से ज्यादा मिलने पर शिक्षक खुश हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सतीश पचौरी ने बताया कि उम्मीद 10 लाख तक की आमदनी में कर छूट की थी। सरकार पुरानी पेंशन की घोषणा कर देती तो सोने पे सुहागा वाली कहावत चरितार्थ हो जाती। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि कर छूट का दायरा बढ़ाए जाने से शिक्षकों को लाभ होगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरीशंकर राजपूत ने कर छूट का दायरा बढ़ाए जाने का स्वागत किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन










भाजपा ने सराहा, सपा ने बताया निराशाजनक
बाह। बजट को भाजपाइयों ने सराहा है, जबकि सपा ने निराशाजनक बताया। भाजपा के जिलामंत्री मानवेंद्र सिंह राठौड, मंडल अध्यक्ष रामबरन कुशवाह, श्याम शर्मा, राजू चौहान, उमेश सिसौदिया, विनोद सिंह प्रधान आदि ने बताया कि गांव, गरीब और किसानों का बजट है। वहीं, सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि गांव, गरीबों के लिए कुछ नहीं है। बजट महज छलावा है। जनसरोकारों की उपेक्षा की गई है। वहीं, भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि किसानों की उम्मीदों के मुताबिक बजट नहीं रहा। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, किसान सम्मान निधि दोगुना किए जाने का जिक्र तक नहीं किया है। बजट से किसानों का कल्याण संभव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed