फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news bah boffalo accident

Agra News: ई रिक्शा में फंसी बिदकी भैंस की सांकड़...... सड़क पर खींच ले गई

Thu, 25 Dec 2025 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
agra news bah boffalo accident
बाह। ई-रिक्शा से अस्पताल जा रहे परिजन और रिश्तेदारों की बुधवार की दोपहर उस वक्त जान खतरे में पड़ गई, जब पुरा कनेरा मार्ग पर नहर के पास बिदकी भैंस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भैंस की सांकड़ ई-रिक्शा में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भैंस ई-रिक्शा को करीब 10 मीटर तक घसीट ले गई। इस दौरान सड़क पर पलटे ई ई-रिक्शा में सवार लोग घायल हो गये। आरती की गोद में 4 महीने की बच्ची दिव्यांशी थी, उसे खरोंच तक नहीं आई। अर्जुनपुरा के रामकरन ने बताया कि वह अपनी पत्नी रामा के साथ अपने साले पुरा खरगजीत के मान सिंह, सलहज आरती को ई-रिक्शा से बाह अस्पताल ले जा रहे थे। पुरा कनेरा मार्ग पर नहर के पास एक भैंस बिदक गई। भैंस की सांकड़ ई रिक्शा के अगले हिस्से में फंस गई। बिदकी हुई भैंस ई-रिक्शा को खींच ले गई, खींचते समय ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार सभी लोग सड़क पर घिसट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने भैंस की सांकड़ को हटाया, फिर घायलों को बाहर निकाला। ई-रिक्शा को खड़ा किया और उसी में इलाज के लिए बाह सीएचसी पर पहुंचे। आरती के पैर में फ्रैक्चर और गहरा घाव हो गया है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed