{"_id":"65e78456145e3d78270acebd","slug":"agra-news-auto-gang-crime-agra-news-c-364-1-sagr1046-105060-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऑटो गैग सक्रिय, बैग से उड़ाए लाखों के गहने व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऑटो गैग सक्रिय, बैग से उड़ाए लाखों के गहने व नकदी
विज्ञापन
आगरा। ऑटो चालक ने गैंग के बदमाशों की मदद से दंपती के बैग से नकदी, लाखों रुपये के गहने और साड़ियां पार कर दीं। उतरने के बाद बैग हल्का होने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर रकाबगंज पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। बाह के गांव मई निवासी विजय सिंह गुजरात में परिवार के साथ रहते है। वहीं पर पेंटर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में भतीजे की शादी थी। वह पत्नी के साथ 9 फरवरी को सुबह ट्रेन से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। बाहर निकलते ही एक ऑटो चालक ने उन्हें रोक लिया। जल्दी जाने की बोलकर उन्हें पत्नी सहित बैठा लिया। दो लोग पहले से ही बैठे थे। इसके बाद अटल चौक से भी दो लोगों को बैठा लिया। रास्ते में पहिए की बैरिंग टूटने का बहाना बनाया। आगे बैठा एक युवक पीछे आकर जबरदस्ती उनकी गोद में बैठ गया। विरोध पर वह ऑटो के पीछे खड़े होकर सफर करने लगा। इस दौरान बैग भी उसने सीट के पीछे रख दिया था। बिजलीघर पर ऑटो चालक ने उनका बैग निकालकर दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया। उनकी पत्नी ने देखा कि बैग तो बहुत हल्का हो गया है। इस पर उन्होंने चेन खोलकर देखा तो 45 हजार की नगदी, लाखों रुपये के गहनों के साथ कीमती साड़ियां भी गायब थीं।
रकाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक शैली राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
आगरा कैंट स्टेशन के बाहर लपके रहते हैं सक्रिय
ऑटो चालकों के साथ स्टेशन पर लपके सक्रिय रहते हैं। बाहर निकलने तक सवारियों का पीछा करते हैं। कोई जल्दी चलने के बहाने तो कोई सस्ते किराये में सवारियों को लालच देकर बैठा लेते हैं। इसके बाद रास्ते में गैंग के सदस्यों को बैठाकर उनकी मदद से घटना को अंजाम देते हैं।