फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news achnera pakka pull

Agra News: बिजली के जर्जर पोल को बदलवाने के लिए दिया धरना

Wed, 15 Oct 2025 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
agra news achnera pakka pull
जर्जर विधुत पोल बदलवाने को बिजलीघर पर ग्रामीणों ने दिया धरना
अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा क्षेत्र के गांव कुकथला में एक सीसी रोड किनारे टूटा एक विद्युत पोल खड़ा है, जो ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी की, लेकिन जेई सुनील कुमार ने टूटे पोल हटवाया नहीं। विद्युत विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों को अब एक पोल बदलवाने के लिए धरना देना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र कुकथला पर शांतिपूर्ण धरना देकर विरोध दर्ज कराया और विद्युत अभियंता को ज्ञापन सौंपा। अधिशासी अभियंता कमला नगर सचिन गुप्ता ने बताया की दो दिन में टूटे पोल को बदल दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण धरने से हटे। इस दौरान ग्रामीणों में चेतराम सिंह, उमाशंकर, योगेंद्र सिंह, जय प्रकाश, मनोज, जनक सिंह, चंद्रभान, लखन सिंह, महेंद्र, मुन्नालाल, देवदत्त, मंजू आदि मौजूद रहे। संवाद

जर्जर विधुत पोल बदलवाने को बिजलीघर पर ग्रामीणों ने दिया धरना

जर्जर विधुत पोल बदलवाने को बिजलीघर पर ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed