{"_id":"5aa29ad64f1c1ba1758b4877","slug":"agra-muslims-protest-against-war-in-syria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में हो रहे जुल्म के खिलाफ मुसलमानों ने गम और गुस्से का किया इजहार, भारत सरकार से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरिया में हो रहे जुल्म के खिलाफ मुसलमानों ने गम और गुस्से का किया इजहार, भारत सरकार से की ये अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 09 Mar 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिमों ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में जुमे की नमाज के बाद शहर की मस्जिदों में सीरिया में मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई गई। वहां हताहत हुए मुस्लिमों की मगफिरत को दुआ मांगी गई।
शाही जामा मस्जिद में नमाज के बाद मुस्लिमों ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर भारत सरकार से दखल देने की गुहार लगाई। इस दौरान नमाजियों को उर्दू में लिखे पर्चे भी बांटे गए। इनमें सीरिया में हो रहे जुल्मों के बारे में जानकारी दी गई है।
शाही जामा मस्जिद में मौलाना इरफान उल्लाह खां मिस्वाही ने नमाज के बाद सीरिया में जारी हिंसा पर अफसोस जताया। उन्होंने बताया कि सीरिया में वहां की सरकार सिलेसिलेवार तरीके से मुस्लिम बूढ़े, बच्चे और जवानों पर जुल्म ढा रही है।

Trending Videos
सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। बेगुनाह मुसलमानों के हक में दुआ की गई। इसके अलावा मस्जिद टीला नंदराम, सराय ख्वाजा, बेसन की बस्ती, लोहामंडी समेत शहर भर की मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद सीरिया के घटनाक्रम पर दुख जताया गया।
इसके पहले सर्वदलीय मुस्लिम संघर्ष समिति के हाजी जमील उद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में मुस्लिम संगठनों ने कलक्ट्रेट से जुलूस निकालकर शाही जामा मस्जिद में हुई दुआ में शिरकत की।
इसके बाद एसीएम द्वितीय प्रथमेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें सीरिया के मसले पर भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की गई।