फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Murder News: Triple murder accused arrested in police encounter

आगरा तिहरा हत्याकांड : 48 घंटे में दूसरी मुठभेड़, पुलिस ने तीसरा आरोपी भी किया गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 09:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Sep 2020 09:16 AM IST
सार

  • तीन लाख रुपये वापस लेने के लिए सुभाष ने अपने भाई गजेंद्र और दोस्त वकील के साथ मिलकर परचून दुकानदार रामवीर सहित उनका पूरा परिवार खत्म कर दिया था। 

विज्ञापन
Agra Murder News: Triple murder accused arrested in police encounter
यहीं पर हुई आरोपी से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर तिहरे हत्याकांड का तीसरा आरोपी भी पकड़ लिया है। बुधवार तड़के तकरीबन पांच बजे छत्ता क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के दो आरोपी एक दिन पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की बस्ती नगला किशनलाल में रविवार की रात परचून व्यापारी रामवीर (57), पत्नी मीरा (50) और बेटे बबलू (25) की हत्या पड़ोस के ही तीन युवक सुभाष, वकील और गजेंद्र ने की थी। पुलिस ने मंगलवार तड़के सुभाष और वकील को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन



मुख्य आरोपी सुभाष का भाई गजेंद्र, जोकि तीसरा आरोपी है, वो वारदात के बाद भाग गया था। बुधवार सुबह पुलिस को गजेंद्र के वापस आगरा आने की जानकारी मिली। इस पर थाना छत्ता क्षेत्र में आस्था सिटी के सामने पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पैर में गोली लगने से आरोपी घायल

Agra Murder News: Triple murder accused arrested in police encounter
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और क्षेत्राधिकारी (सीओ) छत्ता विकास जायसवाल पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पूछताछ में उसने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उधर, मुख्य आरोपी सुभाष की मां प्रेमवती को साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सुभाष से रामवीर ने तीन लाख रुपये उधार लिए थे। वह रकम लौटा नहीं रहे थे। इसी के चलते उसने गजेंद्र और वकील संग मिलकर पूरे परिवार की जान ले ली और 80 हजार रुपये और जेवरात लूट लिए थे। लूटे गए 80 हजार रुपये और जेवरात बरामद हो गए हैं। 

आरोपी के पास से यह सामान हुआ बरामद

Agra Murder News: Triple murder accused arrested in police encounter
तिहरे हत्याकांड के आरोपी सुभाष और वकील - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और बबलू का मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपी को इलाज कराने के बाद जेल भेज दिया जाएगा। 

पुलिस अब जल्द लगाएगी चार्जशीट 
 
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि तीन हत्याओं के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल था। पुलिस ने तत्परता घटना का खुलासा किया। आरोपियों से लूटी गई रकम सहित अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों की अस्पताल से छु्ट्टी होते ही जेल भेज दिया जाएगा। केस में सभी साक्ष्यों को जुटा लिया गया है। जल्द ही चार्जशीट लगाई जाएगी। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए ठोस पैरवी की जाएगी। 

मोहल्ले में तीसरे दिन भी फोर्स तैनात 

पीड़ित परिवार और आरोपी परिवार के घर आसपास ही हैं। ऐसे में विवाद की आशंका है। इसके मद्देनजर क्षेत्र में फोर्स तैनात की गई है। पुलिस के साथ ही पीएसी को भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed