{"_id":"6364c521698acf1b464b7063","slug":"agra-municipal-elections-voter-lists-not-on-booths-how-to-register-claims-and-objections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Municipal Elections: बूथों पर नहीं मतदाता सूचियां, कैसे दर्ज हों दावे व आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Municipal Elections: बूथों पर नहीं मतदाता सूचियां, कैसे दर्ज हों दावे व आपत्तियां
Fri, 04 Nov 2022 01:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:24 PM IST
सार
देहतारा वार्ड में तीनों बूथों पर बीएलओ दिखे न सूची। नगला मेवाती में भी मतदाता सूचियों के लिए भटक रहे थे। राम नगर पुलिया स्थित बूथ पर बीएलओ मिले, लेकिन 2017 की मतदाता सूची थी।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा नगर निगम चुनाव के लिए बूथों पर मतदाता सूचियां नहीं पहुंची हैं। ऑनलाइन आपत्तियां व दावा दर्ज कराने का 4 नवंबर को अंतिम दिन है। नगर निगम के 100 वार्डों की अनन्तिम मतदाता सूची जारी होने के तीन दिन बाद भी यह हाल है। ऐसे में कहां मतदाता अपना नाम देखें। कैसे अपना दावा या आपत्तियां करें। प्रभारी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का कहना है कि वार्डवार सूचियों की जिम्मेदारी एसीएम को दी गई है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर 14, 15 व 16 के अलावा सेक्टर एक व तीन के बूथों पर मतदाता सूचियां नहीं दिखीं। यही हाल वार्ड 25 के न्यू डिफेंस स्कूल स्थित बूथ का रहा। देहतारा वार्ड में तीनों बूथों पर बीएलओ दिखे न सूची। नगला मेवाती में भी मतदाता सूचियों के लिए भटक रहे थे। राम नगर पुलिया स्थित बूथ पर बीएलओ मिले, लेकिन 2017 की मतदाता सूची थी। उनका कहना था कि नई सूची प्रिंट होकर नहीं मिली। उधर, विपक्ष दल प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी ने कहा कि प्रशासन विपक्षी दलों का सहयोग नहीं कर रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू और कांग्रेस नेता राजीव सिंह का कहना है कि प्रशासन का रवैया एक दल की तरफ है। बसपा शहर अध्यक्ष कामरान अहमद ने कहा कि मतदाता बनने के लिए जो फॉर्म भरे उनका पता नहीं चल रहा। आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चतुर्वेदी का कहना है कि नाम जुड़वाने के लिए 7 नवंबर तक मौका है, लेकिन सूचियां उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
जिला रजिस्ट्रीकरण निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना है कि 20-20 वार्डों पर अपर नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम नियुक्त किए हैं। उनके अधीनस्थ सुपरवाइजर हैं। जो बीएलओ से समन्वय करते हैं। जिन बूथों पर सूचियां नहीं पहुंची, वहां जांच कराई जाएगी। सूचियां उपलब्ध कराई जाएंगी।