फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra municipal corporation will recover 50 thousand rupee from power utility company Torrent Power

Agra News: दावत के लिए फ्री में किया नगर निगम के पार्क का इस्तेमाल, अब टोरंट पावर को देने होंगे 50 हजार रुपये

Sat, 14 Mar 2026 08:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 14 Mar 2026 08:37 PM IST
सार

बिजली कंपनी टोरंट पावर ने अपने कार्यक्रम के लिए नगर निगम के पार्क का इस्तेमाल किया था। पार्षदों ने विरोध किया तो नगर निगम की ओर से कंपनी को 50 हजार रुपये जमा करने के लिए पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
agra municipal corporation will recover 50 thousand rupee from power utility company Torrent Power
नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा में नगर निगम परिसर के पार्क का उपयोग करने पर निगम प्रशासन टोरंट पावर से 50 हजार रुपये वसूलेगा। कंपनी को इस संबंध में पत्र भेज कर राशि जमा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बसपा पार्षद सुनील शर्मा ने पार्क को मुफ्त में दिए जाने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


बसपा पार्षद सुनील शर्मा ने सवाल उठाया था कि एक निजी कंपनी को यदि नगर निगम अपना परिसर कार्यक्रम करने के लिए दे सकता है तो आम लोगों को भी आवेदन करने पर स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। मामला तूल पकड़ता देख नगर निगम ने कंपनी को 50 हजार रुपये जमा करने के लिए पत्र भेज दिया। 
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडे ने बताया कि कंपनी को रुपये जमा करने के लिए पत्र भेजा है। बता दें कि कंपनी ने अपने मुख्य कार्यक्रम के लिए आगरा विकास प्राधिकरण के सूरसदन को पैसे जमा कराकर बुक कराया था। हालांकि दावत के लिए नगर निगम ने अपने मुख्यालय का मैदान कंपनी को बिना शुल्क लिए ही उपलब्ध करा दिया था। अमर उजाला ने इसकी खबर प्रकाशित की तो बसपा पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों से आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed