फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation will honor people who doing social service with Nagar Shree Samman

Agra: समाजसेवा करने वालों को मिलेगा 'नगर श्री' सम्मान, आजादी के अमृत महोत्सव में नगर निगम ने लिया फैसला

Wed, 03 Aug 2022 10:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Aug 2022 10:24 PM IST
सार

आगरा नगर निगम ने उन लोगों को नगर श्री सम्मान से सम्मानित करेगा, जिन्होंने शहर की सेवा में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इनके चयन के लिए आठ सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। 

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation will honor people who doing social service with Nagar Shree Samman
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव में ताजनगरी के उन लोगों को नगर श्री सम्मान से नवाजा जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आगरा की सेवा की है। नगर निगम ऐसे 19 श्रेणियों में नागरिकों को सम्मानित करेगा। नगर श्री सम्मान का चयन करने के लिए नगर निगम ने आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। 

विज्ञापन


मेयर नवीन जैन ने बताया कि शहर के प्रति जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझी, जिन्होंने किसी की जान बचाने का काम किया, ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा, पर्यावरण, समाजसेवा, साहित्य, धार्मिक, सांस्कृतिक क्षेत्र से लोगों को चुना जाएगा। अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता की अध्यक्षता वाली कमेटी में पार्षद, पत्रकार, अधिवक्ता और चिकित्सक शामिल किए गए हैं। लोग भी चयन समिति तक ऐसे नामों को भेज सकते हैं।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिलेगा नगर श्री सम्मान

स्वच्छता के क्षेत्र में, लाल बत्ती पर इंजन बंद करने, कॉलोनी की सफाई, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, निरंतर गृहकर जमा किया हो, खुद पार्क का संरक्षण किया हो, जलसेवा, रैन बसेरा लगाया हो, गरीब बच्चों को पढ़ाया हो, गरीबों का इलाज, उपकरण दिए हों, पौधे लगाने में आगे हों, समय पर आए निगम कर्मचारी, खेल क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले, साहित्य क्षेत्र में, संगीत में, कला के क्षेत्र में नाम रोशन किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें आवेदन

नगर श्री सम्मान के लिए आवेदन मेयर कैंप कार्यालय, डी-51, कमला नगर और नगर निगम परिसर में कंट्रोल रूम कमरा नंबर 121 तथा ई-मेल आईडी amcagra1@gmail.com पर भेज सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed