फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Municipal Corporation Meeting Postponed BSP Councillors Protest Decision

आगरा नगर निगम: सदन की बैठक स्थगित, बसपा पार्षदों ने की आपत्ति; बोले-जनता के मुद्दों से भाग रही सरकार

Sat, 07 Mar 2026 10:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 10:18 AM IST
सार

आगरा नगर निगम की प्रस्तावित सदन बैठक महापौर द्वारा स्थगित किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। बसपा पार्षदों ने इसे जनता के मुद्दों से भागने और उनके साथ अन्याय बताते हुए आपत्ति जताई।

विज्ञापन
Agra Municipal Corporation Meeting Postponed BSP Councillors Protest Decision
आगरा नगर निगम

विस्तार

आगरा नगर निगम सदन की प्रस्तावित बैठक को महापौर ने स्थगित कर दिया है। इसके पीछे अपरिहार्य कारण बताए हैं। इस पर बसपा पार्षदों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने बैठक टालने को जनता के साथ अन्याय बताया।
विज्ञापन


शनिवार को नगर निगम की आम बैठक प्रस्तावित की गई थी। इसको लेकर जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्षद अपना पक्ष और विषय रखने की तैयारी कर रहे थे। महापौर हेमलता दिवाकर ने बैठक से एक दिन पहले स्थगन आदेश दिया। इस पर बहुजन समाज पार्टी पार्षद दल के सदस्यों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्षद दल के नेता कप्तान सिंह ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना चल रहा है। ऐसे में जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उन पर निर्णय लिए जाने चाहिए था। न कि महत्वपूर्ण अवसर और बैठक को टालने का काम किया जाए। बैठक स्थगित करना जनता के साथ अन्याय के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed