{"_id":"578bdcd34f1c1b9032c4ba99","slug":"agra-mumbai-route-stranded-rail-track-trains-late-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-मुंबई रूट पर रेल ट्रैक धंसा, ट्रेनें घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-मुंबई रूट पर रेल ट्रैक धंसा, ट्रेनें घंटों लेट
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेेेश्ान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश के कारण रेल यातायात चरमरा गया। जाजऊ-भांडई के बीच निर्माणाधीन अंडरपास की पुलिया और रेल ट्रैक धंसने से आगरा-मुंबई रूट पर दर्जनभर से अधिक गाड़ियां पांच से दस घंटे की देरी से चलीं। उधर, राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह सिग्नल फेल हो गए। इस कारण दिल्ली इंटरसिटी समेत आधा दर्जन ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे की देरी से रवाना की गईं।
आगरा-मुंबई रेलमार्ग पर जाजऊ-भांडई स्टेशनों के बीच में गेट नंबर 481 पर अंडरपास बनाया जा रहा है। बारिश से मिट्टी का कटान होने पर तड़के तीन बजे रेल ट्रैक जमीन में धंस गया। पुलिया अधर में लटक गई। ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। तब इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कई ट्रेेनों को आसपास के स्टेशनों और आउटर पर रोक दिया गया। पंजाब मेल, शताब्दी, गोंडवाना एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस समेत दर्जनभर से अधिक गाड़ियां पांच से दस घंटे की देरी से रवाना की गईं। यात्री स्टेशनों पर घंटों फंसे रहे। दोपहर एक बजे के बाद भांडई के पास एक ट्रैक से ट्रेनों को कॉशन लेकर गुजारा गया। शाम चार बजे के बाद मुंबई रूट पर यातायात सुचारु हो सका। इधर, आगरा-बांदीकुई रूट पर भी मरुधर एक्सप्रेस दस घंटे, बरेली पैसेंजर आठ घंटे की देरी से स्टेशन पर आईं।
बरहन में भी ट्रैक धंसा, ट्रेनें प्रभावित
दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर बरहन-चमरौला स्टेशनों के बीच विरुहनी के पास रविवार सुबह अंडरपाथ की मिट्टी धंस गईं। जानकारी पर स्टेशन अधीक्षक ने तकनीकी टीम को सूचना दी। इस दौरान टूंडला की ओर से आ रही तिनसुखिया एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को कॉशन के साथ गुजारा गया। तकरीबन चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बरहन और एटा को जाने वाली सिंगिल लाइन पर भी निर्माणाधीन अंडरपाथों पर मिट्टी धंसने के कारण एटा पैसेंजर, आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर पांच से आठ घंटे की देरी से रवाना की गईं।