फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra MLAs can gets minister's post in UP cabinet extension

योगी कैबिनेट में किसे मिलेगी बघेल की जगह, मंत्री पद की दौड़ में आगरा के विधायक

Sun, 26 May 2019 01:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 May 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Agra MLAs can gets minister's post in UP cabinet extension
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
केंद्र और राज्य सरकार में ताजनगरी के जनप्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व मिल सकता है। इसके लिए सांसद और विधायकों ने कवायद भी शुरू कर दी है। दोनों ही सरकार में यहां के जनप्रतिनिधियों की दावेदारी काफी मजबूत है। कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल सांसद बन गए हैं। वो मंत्री पद छोड़ेंगे। उनकी जगह ब्रज से ही किसी को मंत्री बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। सूत्रों की मानें तो दोनों ही सांसद मोदी की टीम में शामिल होने के लिए अपने-अपने तरीके से दावेदारी कर रहे हैं। इनके अपने-अपने तर्क हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आगरा से सांसद चुने गए एसपी सिंह बघेल को सत्ता के गलियारों का लंबा अनुभव है। वो इससे पहले भी कई बार सांसद चुने जा चुके हैं और वर्तमान में भी प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाहर भी लाइन में

वहीं, फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर अपने रिकॉर्ड वोटों के आधार पर मंत्री बनने की लाइन में हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को तगड़ी शिकस्त दी है। अपनी दावेदारी के लिए वह यह भी तर्क रख रहे हैं। 

इधर, प्रदेश सरकार में आगरा की सहभागिता शून्य है। आगरा से लगी टूंडला विधानसभा से प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को योगी की कैबिनेट में रखा गया था। ऐसे में आगरा को कुछ हासिल नहीं हो पाया। 

बघेल की जगह कौन बनेगा मंत्री ?

अब बघेल भी चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए हैं। इसको देखते हुए अब आगरा से दावेदारी मजबूत हो गई है। यहां की नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा का ही परचम है लेकिन मंत्री एक भी नहीं है। 

उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीते पुरुषोत्तम खंडेलवाल का नाम चल रहा है। दक्षिण से दूसरी बार के विधायक योगेंद्र उपाध्याय, छावनी के जीएस धर्मेश का नाम पहले भी कई बार चल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed