फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro work spread in such a way that MG Road is jam packed

Agra Metro: आगरा मेट्रो का फैला ऐसा काम, एमजी रोड जाम ही जाम...पांच मिनट की दूरी, लग रहा आधा घंटा

Tue, 08 Jul 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 09:19 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के कार्य के चलते राजामंडी से कलेक्ट्रेट तक वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। आलम ये है कि पांच मिनट की दूरी तय करने में आधा घंटा लग रहा है। 
 

विज्ञापन
Agra Metro work spread in such a way that MG Road is jam packed
आगरा मेट्रो जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो के काम से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ रही है। सोमवार दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के बाद राजामंडी से सुभाष पार्क तक वाहनों की लाइन लग गई। 5 मिनट का रास्ता पार करने में वाहनों को आधा घंटा तक लग गया। पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम रही। स्कूली वाहन और एंबुलेंस तक फंसी रहीं। दोपहर में 1 बजे लगे जाम से 3 बजे के बाद राहत मिल सकी। वहीं मदिया कटरा मार्ग और हाईवे के खंदारी सर्विस रोड पर भी जाम ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन



, 

दोपहर में 1 बजे हरीपर्वत और न्यू आगरा क्षेत्र स्थित स्कूलों की छुट्टी होती है। इनके वाहन एमजी रोड होते हुए लोहामंडी, कलेक्ट्रेट और प्रतापपुरा की तरफ जाते हैं। सोमवार को वाहनों का दबाव अन्य दिन की अपेक्षा अधिक रहता है। स्कूली वाहनों का निकलना शुरू हुआ तो जाम की समस्या होने लगी। राजामंडी से वाहन फंसना शुरू हुए। इसके बाद यह एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी, आगरा काॅलेज, सुभाष पार्क और कलेक्ट्रेट तक फंस गए। इमरजेंसी पर तैनात पुलिस कर्मी वाहनों को निकालने के प्रयास में लगे थे लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था। वाहनों में फंसे स्कूली बच्चों का हाल बेहाल हो गया।

ये भी पढ़ें -  UP: गौरव ने इसलिए चुनी मौत...आठ महीने पहले हुई शादी, पत्नी के बारे में बताई ऐसी बात; फिर रोते-रोते दे दी जान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी से भी बढ़ गई परेशानी
मेट्रो के कार्य की वजह से सड़क पर मिट्टी भी फैल रही है। बारिश में मिट्टी की वजह से कीचड़ हो रही है। ऐसे में आगरा काॅलेज के सामने और प्रतापपुरा के पास वाहन फंस रहे हैं। कर्मचारी पानी डालकर मिट्टी साफ करते हैं। हालांकि इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है।
 
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर मार्शल लगाए जाएं
अधिवक्ता केसी जैन ने बताया कि जितनी जगह जरूरी हो, उस पर ही बैरिकेडिंग की जानी चाहिए। कार्य को तेज गति से किया जाना चाहिए। दिल्ली एनसीआर में मेट्रो कार्य के दाैरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए कंपनी के कर्मचारी लगाए जाते थे। मगर, आगरा में ऐसा नहीं दिख रहा है। जाम में वाहन फंसे रहते हैं। इसलिए मार्शल लगाए जाने चाहिए। वह प्रशिक्षित होने चाहिए। वह पुलिस का सहयोग कर सकते हैं। जिस स्थान पर कट दिया जा सकता है, वहां कट बनाया जाना चाहिए। मिट्टी सड़क पर न आए, उसके लिए एयर क्वालिटी सेंसर लगाए जाने चाहिए, जिससे धूल पर कंट्रोल किया जा सके। पेड़ों को भी लगाया जाना चाहिए। उचित तरीके से बैरिकेडिंग और लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे बारिश में हादसों का खतरा न हो। यूपी एमआरसी के प्रोजेक्टर डायरेक्टर अरविंद राय का कहना है कि एमजी रोड पर सर्वे किया जा गया है। किनारों पर पेड़ होने की वजह से फुटपाथ को चाैड़ा नहीं कर पा रहे हैं। वाॅलंटियर बढ़ाए जाएंगे। यातायात पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद में थे बस यात्री...धमाके से खुली आंखें, खून से सने लोग; मंजर देख कांप गई रूह

 

बसों को डायवर्ट करके निकालेंगे
डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि एमजी रोड पर वाहनों को निकालने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। मेट्रो के वालंटियर भी रहते हैं। इनके माध्यम से वाहनों को निकलवाया जा रहा है। जिन स्कूलों के विद्यार्थी एमजी रोड के आसपास नहीं रहते हैं, उन वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्ग से निकालने के लिए कहा गया है। सिटी बस की संख्या कम करने के लिए नगरायुक्त से वार्ता की गई है। जल्द ही बस कम कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed