फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro will run till Khandari in July these four stations will be ready

Agra Metro: यू-गर्डर लगाने का काम शुरू, जुलाई में खंदारी तक दौड़ेगी आगरा मेट्रो; ये चार स्टेशन हो जाएंगे तैयार

Mon, 31 Mar 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Mar 2025 10:15 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में रैंप एरिया को एलिवेटेड ट्रैक से जोड़ने का कार्य चल रहा है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि जुलाई में खंदारी तक आगरा मेट्रो दौड़ेगी।
 

विज्ञापन
Agra Metro will run till Khandari in July these four stations will be ready
आगरा मेट्रो के लिए भारी मशीनों से लगाए यू-गर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो के पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। भूमिगत स्टेशन को एलिवेटेड ट्रैक से जोड़ने के लिए यू-गर्डर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जून तक 4 स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे और जुलाई के अंत में खंदारी तक मेट्रो का लोग सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


 

यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है। इसके अगले चार स्टेशन आरबीएस, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज स्टेशन में सुरंग बनकर तैयार हो गई है। सिविल कार्य चल रहा है। आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन एलिवेटेड हैं। भूमिगत और एलिवेटेड स्टेशन का रैंप एरिया खंदारी चौराहा है। इसको जोड़ने के लिए रविवार को यू-गर्डर रखने का कार्य शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें -  अभिवावक ध्यान दें: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, किताब और यूनिफॉर्म को लेकर जारी किए नए निर्देश


 
विज्ञापन
विज्ञापन

जून तक चारों भूमिगत स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे। जुलाई के अंत में या अगस्त के पहले सप्ताह में मेट्रो का आरबीएस स्टेशन तक संचालन किया जाएगा। रैंप एरिया कनेक्ट होने से मेट्रो ट्रेनों को आईएसबीटी स्टेशन पर खड़ा किया जा सकेगा। आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड स्टेशन के निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसी साल दिसंबर तक ये भी निर्माण होने की उम्मीद है और इसी महीने में सिकंदरा तक मेट्रो चलाने की योजना है।

ये भी पढ़ें -  Toll Plaza Rates Increase: हाईवे पर सफर आधी रात के बाद से महंगा, 10 फीसदी बढ़ाया गया टोल टैक्स; जानें नई दरें


 
विज्ञापन

बाईपास रोका, भारी मशीनों से लगाए यू-गर्डर
 यू-गर्डर लगाते वक्त खंदारी का बाईपास रोेक दिया था। 500 टन की दो क्रेनों से यू-गर्डर को सफलतापूर्वक पिलर पर स्थापित किया है। दरअसल, आईएसबीटी से सिकंदरा तक एलिवेटेड ट्रैक बनाने में 654 पाइल, 150 पाइलकैप और इतने ही पियर का निर्माण किया जाना है। इसमें से अब तक 293 पाइल, 50 पाइलकैप और 37 पियर का निर्माण हो चुका है। यू-गर्डर का निर्माण रुनकता स्थित प्लांट में किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed