फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Toll Plaza Rates Increase new rates applicable from 31 march midnight

Toll Plaza Rates Increase: हाईवे पर सफर आधी रात के बाद से महंगा, 10 फीसदी बढ़ाया गया टोल टैक्स; जानें नई दरें

Mon, 31 Mar 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Mar 2025 10:03 AM IST
सार

हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी हो गई है। हाईवे अर्थोेरिटी ऑफ इंडिया द्वारा नई दरें 31 मार्च को आधी रात के बाद लागू कर दी जाएंगी। चार पहिया और भारी व्यावसायिक वाहनों पर टोल शुल्क दस फीसदी तक बढ़ाया गया है ।
 

विज्ञापन
Toll Plaza Rates Increase new rates applicable from 31 march midnight
हाईवे पर बना टोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे से गुजरना और महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। एक अप्रैल की रात 12 बजे से बढ़ा हुआ शुल्क लागू हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 10 फीसदी तक शुल्क बढ़ाया गया है। आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में टोल प्लाजा हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि चार पहिया और भारी व्यावसायिक वाहनों का शुल्क बढ़ा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  रूफटॉप में बवाल: गर्लफ्रेंड संग आए जूता कारोबारी के बेटे ने दो दोस्तों को पीटा, फिर तानी पिस्टल...मचा हड़कंप
विज्ञापन



 

महुवन टोल प्लाजा
कार, जीप, वैन का एक ओर से 105 रुपये, दोनों ओर से 155 रुपये और महीने में 3495 रुपये लगेंगे। एलसीवी, एलजीपी और मिनी बस श्रेणी के एक तरफ के 170 रुपये, दोनों तरफ से 255 रुपये और महीने में 5645 रुपये देने होंगे। बस-ट्रक दो एक्सल से एक तरफ के 355 रुपये, दोनों ओर के 530 रुपये, महीने में 11,825 रुपये और एचसीएम, ईएमवी, एमएवी श्रेणी के तीन से छह एक्सल वाहन के एक ओर से 555 रुपये और दोनों ओर से 835 रुपये, महीने में 18,540 रुपये देने होंगे। ओवरसाइज वाहन सात एक्सल से एक तरफ के 675 और दोनों ओर से 1015 और महीने में 22570 रुपये लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: बच्चों की लंबाई यदि कम है तो...तुरंत छुड़वा दें ये चीजें, चिकित्सक ने बताया क्यों हो रहे बौनेपन का शिकार


 

करमन टोल प्लाजा
कार, जीप, वैन और हल्के वाहनों को एक ओर से 95 रुपये और दोनों ओर से 145 रुपये, महीने में 3,200 रुपये देने होंगे। हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस के एक ओर से 155 रुपये, दोनों ओर से 235 रुपये और महीने के 5170 रुपये लगेंगे। बस, ट्रक दो एक्सल वाहनों का एक ओर से 325 रुपये, दोनों तरफ से 485 और महीने का 10,830 रुपये शुल्क लगेगा। भारी व्यावसायिक वाहन, चार से छह एक्सल वाहनों का एक ओर से 510 रुपये और दोनों ओर से 765 रुपये और महीने में 16,985 रुपये शुल्क्ल गेगा। ओवरसाइज वाहन और सात से अधिक एक्सल वाहनों को एक ओ से 620 रुपये, दोनों ओर से 930 रुपये और 20680 रुपये महीने में देने होंगे।

ये भी पढ़ें -  Agra: चंबल नदी के मध्य प्रदेश सीमा में मरा मिला मगरमच्छ, जांच में जुटी वन विभाग की टीमें


 
विज्ञापन

रायभा टोल प्लाजा
कार, जीप, वैन हल्के वाहन का एक ओर से 85 रुपये, दोनों ओर से 125 रुपये, महीने में 2795 रुपये शुल्क होगा। हल्के व्यावसायिक वाहन का एक ओर से 135 और दोनों ओर से 205 रुपये और महीने का 4515 रुपये शुल्क होगा। बस-ट्रक, दो एक्सल वाहनों का एक ओर से 285 रुपये, दोनों ओर से 425 रुपये और महीने में 9,460 रुपये शुल्क लगेगा। तीन एक्सल व्यावसायिक वाहनों का एक ओर से 310 रुपये, दोनों ओर से 465 रुपये और महीने में 10,315 रुपये शुल्क लगेगा। चार से छह एक्सल वाहनों के लिए एक ओर से 445 रुपये, दोनों ओर से 665 रुपये और महीने में 14830 रुपये का शुल्क देना होगा। सात एक्सल से अधिक वाहनों के लिए एक ओर से 540 रुपये, दोनों ओर से 810 रुपये और महीने में 18,055 रुपये देने होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed