फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro will run till ISBT and not Sikandra will have to wait for two years

Agra Metro: अभी सिकंदरा नहीं बल्कि आईएसबीटी तक दौड़ेगी मेट्रो, दो साल करना पड़ेगा इंतजार

Thu, 21 Nov 2024 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 11:39 AM IST
सार

आगरा मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। इस बीच खबर ये है कि मेट्रो अभी आईएसबीटी तक ही दौड़ेगी।  गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन के लिए दो साल इंतजार करना पड़ेगा।

 

विज्ञापन
Agra Metro will run till ISBT and not Sikandra will have to wait for two years
आगरा  मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पहले कॉरिडोर में मेट्रो ट्रेन अभी सिकंदरा नहीं बल्कि आईएसबीटी तक ही दौड़ेगी। ताज पूर्वी गेट तक संचालन के लिए आईएसबीटी स्टेशन पर क्रॉसओवर बनेगा। आईएसबीटी के बाद दो मेट्रो स्टेशन शेष रहेंगे। गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन के लिए दो साल इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14 किमी लंबा पहला मेट्रो कॉरिडोर निर्माणाधीन है। जिसमें 13 स्टेशन हैं, सात भूमिगत व छह एलिवेटिड। ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर तक तीन एलिवेटेड व तीन भूमिगत स्टेशन के बीच मेट्रो चल रही है।
विज्ञापन


 

मनकामेश्वर से एसएन होते हुए आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस तक चार भूमिगत स्टेशन के लिए दोहरी सुरंग खुदाई चल रही है। आरबीएस भूमिगत मेट्रो स्टेशन से एलिवेटेड आईएसबीटी स्टेशन के लिए खंदारी पर रैंप का निर्माण चल रहा है। आईएसबीटी स्टेशन तक पहले कॉरिडोर का निर्माण मार्च 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

 
विज्ञापन

इस तरह मार्च 2025 तक ताज पूर्वी गेट से आईएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो दौड़ने लग जाएगी। बाकी दो स्टेशन गुरुद्वारा व सिकंदरा का निर्माण बाद में होगा। इसके लिए 2 साल की समय सीमा तय की गई है, यानी मार्च 2027 तक। इन दो स्टेशनों के निर्माण में देरी की वजह नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) से एनओसी मिलने में हुए विलंब को माना जा रहा है।
विज्ञापन

पहले कॉरिडोर में फिलहाल 13 में 11 स्टेशन पर निर्माण चल रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस प्रोजेक्ट के लिए एफकॉन, सेम बिल्ड और सीगल को ठेका दिया है। आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि आईएसबीटी स्टेशन से ट्रेन को बैक करने के लिए क्रॉसओवर बनाया जा रहा है। इसी कॉरिडोर में पहला क्रॉसओवर ताज पूर्वी गेट स्टेशन पर बना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed