फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro traders heart beats increased demanding underground station from MG Road

Agra Metro: शासन के आदेश पर टिकी भूमिगत मेट्रो ट्रेन की नींव, व्यापारियों के बढ़ीं धड़कनें

Tue, 08 Aug 2023 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 01:16 PM IST
सार

एमजी रोड से भूमिगत स्टेशन की मांग कर रहे व्यापारियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। व्यापारी एमजी रोड पर एलिवेटेड ट्रैक का विरोध कर रहे हैं। अब गेंद शासन के पाले में हैं। 
 

विज्ञापन
Agra Metro traders heart beats increased demanding underground station from MG Road
Agra Metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमजी रोड से मेट्रो ट्रेन को भूमिगत मार्ग से गुजारने की व्यापारियों की मांग पर शासन ने अभी तक कोई सक्रियता नहीं दिखाई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि ये प्रस्ताव शासन के आदेश पर ही टिका है। इसके बाद ही दूसरे कॉरिडोर को एलिवेटेड ट्रैक के बजाय भूमिगत किया जाएगा।

विज्ञापन

मेट्रो ट्रेन का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से यमुनापार के कालिंदी विहार तक बनेगा। ये 16 किमी का ट्रैक एलिवेटेड है। इसमें 14 स्टेशन बनेंगे। दूसरे कॉरिडोर के लिए पूर्व का टेंडर निरस्त करते हुए दो चरणों में निर्माण के लिए नए सिरे से होगा। एमजी रोड पर एलिवेटेड ट्रैक का विरोध करते हुए व्यापारियों ने भूमिगत मार्ग से बनाए जाने की मांग की है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री हरदीप पुरी से भी मिल चुके हैं। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि शासन चाहे तो भूमिगत मार्ग से ट्रेन को गुजारा जाएगा। इसमें लागत करीब दोगुना बढ़ जाएगी। शासन का आदेश आता है तो नए सिरे से भूमिगत मार्ग के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - दवा कारोबारी का परिवार मिला: तीन माह पूर्व हुए थे लापता, कार से गये थे नैनीताल; गुजरात में मिले घर के 6 सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश आने पर ही बदला जाएगा जामा मस्जिद स्टेशन का नाम

पिछले महीने आगरा के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन प्रतिनिधियों की मांग पर जामा मस्जिद स्टेशन का नाम मनकामेश्वर मंदिर किए जाने के लिए कहा था। यूपीएमआरसी के पास अभी तक शासन से इसके लिए लिखित में आदेश नहीं आया है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक का कहना है कि शासन की मंशा के अनुसार ही कार्य होगा, आदेश आते ही इसका नाम बदल दिया जाएगा। अभी तक ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - सत्संगियों की ऐसी हट: डूब क्षेत्र से सड़क तो हटाई नहीं, उल्टा हर्जे-खर्चे के लिए चेताया

विज्ञापन

आगरा किला स्टेशन डॉ. आंबेडकर के नाम करने की मांग

विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर आगरा किला स्टेशन का नाम डॉ. आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन करने की मांग की है। इनका कहना है कि 1956 में बाबा साहब ने रामलीला मैदान में जनसभा और बुद्ध विहार चक्कीपाट पर तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की थी। पूर्वाेदय बुद्ध विहार में बाबा साहब का पवित्र अस्थि कलश भी रखा है। प्रतिनिधि मंडल में करतार सिंह भारतीय, धर्मेंद्र स्वामी, देवकी नंदन सोन और सुरेंद्र सिंह रहे।

नहीं मिला अब तक कोई आदेश 

यूपीएमआरसी के महानिदेशक सुशील कुमार ने बताया कि एमजी रोड से भूमिगत मेट्रो और जामा मस्जिद का नाम मनकामेश्वर के मामले में अभी शासन से कोई आदेश नहीं मिला है। इसमें कुछ भी अपडेट होने पर जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed