{"_id":"615230e48ebc3effe35c87fb","slug":"agra-metro-station-taking-shape-agra-news-agr5093568196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज पूर्वी के साथ अब बसई स्टेशन पर काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज पूर्वी के साथ अब बसई स्टेशन पर काम शुरू
विज्ञापन
बसई स्टेशन के सामने तैयार हुए एलिवेटेड ट्रैक के लिए तैयार पिलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। फतेहाबाद रोड पर निर्माणाधीन तीन स्टेशनों के एलिवेटेड ट्रैक के लिए सोमवार तक 616 पाइल खोदे जा चुके हैं। यूपीएमआरसी ने दावा किया है कि पाइल खोदाई का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। ताज पूर्वी गेट स्टेशन के साथ अब बसई मेट्रो स्टेशन पर भी काम शुरू हो गया है।
दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। छह स्टेशन का प्राथमिकता कॉरिडोर प्रस्तावित है। जिसमें फिलहाल तीन एलिवेटेड स्टेशन पर काम शुरू हो सका है। करीब 273 करोड़ की लागत से बन रहे तीनों एलिवेटेड स्टेशन के लिए पाइल खोदाई कार्य अंतिम चरण में है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरिवंद राय के मुताबिक 90% पाइलिंग हो चुकी है। 102 पिलर खड़े हो गए हैं। 120 पाइल की कैपिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा, कानपुर और लखनऊ की तरह आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है। उधर, दस महीने में हुए कार्यों पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने टीम को बधाई दी है।
दो स्टेशन पर चल रहा निर्माण
ताजपूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड होंगे। जिसमें ताजपूर्वी स्टेशन पर 33 डबल टी-गर्डर रखे जा चुके हैं। बसई स्टेशन के लिए भी पाइल खड़े किए जा रहे हैं। ताजनगरी में 29 किमी लंबाई में मेट्रो चलेगी। जिसके लिए सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट और आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दो कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। दोनों कॉरिडोर में 27 मेट्रो स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।