Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro six km track of is ready trials will be done at the speed of 90 km

Agra Metro: आगरा मेट्रो का छह किलो मीटर का ट्रैक तैयार, 90 किमी की गति से होंगे ट्रायल

Mon, 05 Feb 2024 08:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 08:36 PM IST
सार

आगरा मेट्रो का छह किमी का ट्रैक पूरा हो गया है। अब 10 फरवरी से दोनों ओर की पटरी पर 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल होंगे।
 

विज्ञापन
Agra Metro six km track of is ready trials will be done at the speed of 90 km
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो ट्रेन का 6 किमी वाला प्राथमिक ट्रैक का कार्य पूरा हो गया। इसमें भूमिगत स्टेशन में दोनों ओर की पटरी बिछ गईं। सिग्नल और टेस्टिंग का कार्य भी पूरा हो गया। 10 फरवरी से सुरंग में 90 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से ट्रायल शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि ताज पूर्वी से जामा मस्जिद स्टेशन तक 6 किमी का ट्रैक है। इसका उद्घाटन मार्च में प्रधानमंत्री करेंगे। इस ट्रैक में 3 भूमिगत और 3 एलिवेटेड स्टेशन हैं। ताजपूर्वी, बसई स्टेशन और फतेहाबाद स्टेशन एलिवेटेड हैं, इस पर अधिकतम गति से ट्रायल हो चुके हैं। 
विज्ञापन


ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद स्टेशन भूमिगत हैं, इनमें दोनों ओर की पटरी बिछाने के बाद सिग्नल और टेस्टिंग भी हो गई। इसमें एक ओर की पटरी पर अधिकतम गति (90 किमी प्रति घंटा) से ट्रायल चल रहे हैं, दूसरी पटरी पर 10 फरवरी से ट्रायल किए जाएंगे। पहले ये ट्रायल 6 फरवरी से प्रस्तावित थे। 24 फरवरी तक सभी कार्य पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय और शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद कभी भी उद्घाटन संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed