फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro rail project will save rain water

आगरा में बारिश के पानी को सहेजेगी मेट्रो परियोजना, हर साल 10 लाख लीटर भूजल होगा रिचार्ज

Sat, 27 Mar 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Agra Metro rail project will save rain water
आगरा मेट्रो - फोटो : @OfficialUPMetro

आगरा मेट्रो से जहां पर्यटन को रफ्तार मिलेगी, वहीं इस परियोजना से ताजनगरी का भूजल स्तर भी सुधारेगा। मेट्रो परियोजना से हर साल 10 लाख लीटर वर्षा जल से भूजल रिचार्ज होगा। इसके लिए 29 किमी ट्रैक में 300 रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं। वर्षा जल संचयन संयंत्र लगाए जाएंगे। इससे ताजनगरी के गिरते भूजल स्तर में बड़ा सुधार हो सकता है।

विज्ञापन


सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक 14 किमी और कालिंदी विहार से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक 15 किमी कुल 29 किमी लंबे दो कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। फिलहाल 7 किमी का प्राथमिकता कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। फतेहाबाद रोड पर तीन एलिवेटेड स्टेशन के लिए 40 से अधिक भूजल रिचार्ज पिट खोदे गए हैं। 
विज्ञापन


प्रोजेक्ट निदेशक अरविंद राय ने बताया कि लखनऊ मेट्रो से 15 लाख लीटर भूजल रिचार्ज हो रहा है। आगरा में भी मेट्रो निर्माण के दौरान वर्षा जल संचयन के इंतजाम किए जा रहे हैं। आगरा में परियोजना पूरी होने पर एक साल में 10 लाख लीटर वर्षा जल से भूजल रिचार्ज हगा। उन्होंने कहा आगरा में इतने बड़े स्तर पर भूजल रिचार्ज के लिए मेट्रो पहली परियोजना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो डिपो में बनेंगे तीन प्लांट
वर्षा जल संचयन के लिए मेट्रो डिपो में तीन संयंत्र स्थापित होंगे। इनसे पानी एकत्र होकर रिचार्ज पिट के माध्यम से भूजल में मिलेगा। एक संयंत्र स्टेबलिंग यार्ड में लगेगा जबकि दो डिपो में अन्य स्थानों पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed