Agra Metro: 'स्क्रीन' पर दौड़ी आगरा मेट्रो, केंद्रीय सचिव ने देखा प्रेजेंटेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शहरी विकास सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शनिवार की सुबह आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय में मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। इसमें जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने केंद्रीय सचिव को मेट्रो प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिखाया। मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण में छह स्टेशन बनेंगे।
केंद्रीय शहरी विकास सचिव दो दिन दौरे पर आगरा आए हैं। वह यहां आगरा स्मार्ट सिटी और मेट्रो के कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे। पहले दिन नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी के कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इसमें भूमि अधिग्रहण और मेट्रो का कार्य समय पर पूर्ण कराने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में मेट्रो प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिखाया गया। इस दौरान बैठक में नगर विकास सचिव दीपक कुमार, कमिश्नर अनिल कुमार, नगरायुक्त समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय सचिव दोपहर में दो बजे के बाद मेट्रो के लिए पीएसी परिसर और आगरा स्मार्ट सिटी के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
8380 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
आगरा में मेट्रो के दोनों कॉरीडोर और स्टेशनों के निर्माण की लागत 8380 करोड़ रुपये आएगी। इसमें सिकंदरा से ताजमहल तक कॉरीडोर एक पर करीब पांच हजार करोड़ और कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक कॉरीडोर दो पर 3380 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
शहर में दोनों कॉरीडोर की कुल लंबाई 30 किमी होगी। सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहले कॉरीडोर में 14 और कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक दूसरे कॉरीडोर में 15 स्टेशन बनेंगे।
टिकट और यात्रा का किराया प्रोजेक्ट की लागत पर निर्भर करेगा। स्वीकृत डीपीआर के मुताबिक एक से दो किमी सफर पर 12 रुपये, दो से चार किमी तक 20 रुपये और चार से छह किमी तक 40 और छह किमी से अधिक लंबी यात्रा पर 60 रुपये का टिकट हो सकता है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।