{"_id":"699d203dc606a6b74a0fe2a4","slug":"agra-metro-pillar-work-begins-for-yamuna-metro-bridge-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: यमुना पर मेट्रो पुल का काम तेज, पिलर निर्माण शुरू; ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: यमुना पर मेट्रो पुल का काम तेज, पिलर निर्माण शुरू; ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक दौड़ेगी ट्रेन
Tue, 24 Feb 2026 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:21 AM IST
सार
यूपीएमआरसी की टीम यमुना पर पुल के लिए पिलर बनाने और आईएसबीटी स्टेशन पर फिनिशिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य को तेजी से करने के लिए दो मशीन लगाई गई हैं।
विज्ञापन
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) में यमुना नदी पर पुल बनाने का कार्य तेज कर दिया है। किनारों पर पाइलिंग कर पिलर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। कार्य तेजी से पूरा करने के लिए दो मशीनें और बढ़ा दी हैं। इसी पुल से दूसरे कॉरिडोर में ट्रेन गुजरेगी।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा है। इसके लिए यमुना नदी पर पुल बन रहा है। पुल दिसंबर तक पूरा करना है, इसके लिए दो और मशीनें बढ़ा दी हैं। अब चार मशीनें हो गई हैं। किनारों पर पाइलिंग करने के बाद पिलर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशन हैं। इसकी दूरी करीब 16 किलोमीटर है। यमुना नदी पर पुल बनाने के साथ ही रामबाग, मंडी समिति, शाहदरा और कालिंदी विहार में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। पहले कॉरिडोर की बात करें तो अप्रैल में ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
इसके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी स्टेशन पर फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। श्री मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक एक ओर की पटरी बिछा दी है। दूसरी ओर की पटरी बिछाने का कार्य भी लगभग आधा हो गया है। इस तरह से साल के अंत तक मेट्रो परियोजना पूरी हो जाएगी। लोग 30 किमी का सफर मेट्रो ट्रेन से कर सकेंगे।