{"_id":"69efa6d60947269654077959","slug":"agra-metro-high-speed-trial-postponed-again-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल फिर टला, अब पांच मई से होने की उम्मीद; जानें कब से कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल फिर टला, अब पांच मई से होने की उम्मीद; जानें कब से कर सकेंगे सफर
Mon, 27 Apr 2026 11:42 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:42 PM IST
सार
आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। पहले काॅरिडोर में आईएसबीटी तक मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल को एक बार फिर टाल दिया गया है। इन ट्रायल के पूरा होने के बाद ही इस रूट पर मेट्रो सेवा यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन का हाईस्पीड ट्रायल एक बार फिर टाल दिया है। अब 5 मई से ट्रायल प्रस्तावित है। इस कार्य के लिए पहले 30 अप्रैल की तारीख घोषित की गई थी।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किलोमीटर है और इसमें 13 स्टेशन हैं। मन:कामेश्वर से एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी तक स्टेशन बन गए हैं। इसमें सिग्नल-भार का ट्रायल हो गया है। 30 अप्रैल से हाईस्पीड ट्रायल होना था। फिलहाल इसे बढ़ाते हुए 5 मई से करने की योजना है। इसमें ट्रेन अधिकतम 90 किमी प्रतिघंटे की गति से दौड़ाई जाएगी। इसके बाद मई के अंत तक ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी।
दूसरे कॉरिडोर में निर्माण तेज
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें तेजी लाई जा रही है। पहला चरण आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक है, जिसमें लगभग 90 फीसदी ट्रैक बन गया है। पांचों स्टेशन बनाए जा रह हैं। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक निर्माण को तेज करने के लिए दो और मशीनें बढ़ा दी हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन