{"_id":"5fb29253b1c65b06bd26eb33","slug":"agra-metro-each-coach-to-be-made-for-eight-crores-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो: आठ करोड़ रुपए में बनेगा एक कोच, हर ट्रेन में होंगे तीन-तीन कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो: आठ करोड़ रुपए में बनेगा एक कोच, हर ट्रेन में होंगे तीन-तीन कोच
Tue, 17 Nov 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो ट्रेन के लिए एक कोच की कीमत आठ करोड़ रुपए है। आगरा के लिए 672 करोड़ की लागत से 84 कोच की खरीदे जाएंगे। प्रत्येक ट्रेन में तीन-तीन कोच होंगे। सबसे ज्यादा 16 ट्रेनें कालिंदी विहार से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक कॉरीडोर पर चलेंगी।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने बाम्बार्डियर कंपनी से कोच बनाने के लिए करार किया है। आगरा और कानपुर के लिए 201 मेट्रो कोच बनेंगे। इनमें 84 आगरा के लिए होंगे। यूपीएमआरसी के अधिकारी ने बताया सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक पहले कॉरीडोर पर 36 कोच चलेंगे। करीब 12 मेट्रो ट्रेनें होंगी।
सबसे ज्यादा कोच कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक प्रस्तावित दूसरे कॉरीडोर पर होंगे। यहां 46 कोच की 16 ट्रेन चलाने की योजना है। बॉम्बार्डियर कंपनी ने चीन की कंपनी को पछाड़कर आगरा और कानपुर मेट्रो के लिए कोच बनाने का टेंडर हासिल किया है। दिल्ली मेट्रो के लिए भी कोच बॉम्बार्डियर कंपनी ही बना रही है।
विज्ञापन
पहले कॉरीडोर के लिए कोच निर्माण पर 288 करोड़ रुपये और दूसरे कॉरीडोर के कोच के लिए यूपीएमआरसी 384 करोड़ रुपये खर्च करेगा। पहले चरण में 14 कि.मी लंबे पहले कॉरीडोर में सात कि.मी ट्रैक व स्टेशन तैयार होंगे। इनके लिए चार मेट्रो ट्रेन की जरूरत पड़ेगी। दिसंबर 2022 तक सात कि.मी ट्रैक व छह स्टेशन का निर्माण होने के बाद कंपनी को कोच सप्लाई करने पड़ेंगे।
- 672 करोड़ होगी कुल 84 कोच की कीमत
- 16 ट्रेनें कॉरीडोर एक व 12 कॉरीडोर दो के लिए- 201 कोच बनेंगे आगरा और कानपुर के लिए