{"_id":"5fa9673e8ebc3e9b8e692f8a","slug":"agra-metro-depot-work-will-start-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में मेट्रो: अड़चन हुई दूर, अगले महीने शुरु जाएगा मेट्रो डिपो का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में मेट्रो: अड़चन हुई दूर, अगले महीने शुरु जाएगा मेट्रो डिपो का काम
Tue, 10 Nov 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मेट्रो डिपो का काम अगले महीने से शुरू हो जाएगा। पीएसी के लिए रहनकला में 7.4 हेक्टेयर जमीन के प्रस्ताव पर सोमवार को प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में सहमति बन गई। इसके बाद अब पीएसी मैदान पर मेट्रो डिपो निर्माण कार्य में तेजी आएगी। 112 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डिपो अगले माह काम शुरू होगा। पीएसी के लिए जगह की व्यवस्था न होना बड़ी अड़चन बनी हुई थी।
विज्ञापन
सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक 14 कि.मी लंबे पहले कॉरीडोर के लिए माल रोड स्थित पीएसी मैदान में डिपो का निर्माण होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने डिपो बनाने के लिए लीसा इंजीनियर्स को 112 करोड़ ठेका दिया है।
विज्ञापन
26 माह में काम पूरा होना है, लेकिन पीएसी अधिकारी कुछ बिंदुओं पर सहमत नहीं थे। सोमवार को प्रमुख सचिव आवास ने पीएसी के लिए जमीन हस्तांतरण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया रहनकला में 7.4 हेक्टेयर भूमि पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
हस्तांतरण प्रक्रिया को नियमों में बांधा जाएगा। इधर, पीएसी मैदान में फिलहाल पीएसी अस्थाई रूप से काम कर सकेगी। उनके लिए आवश्यक कार्यों को यूपीएमआरसी पूरा कराएगी। 37 अधिकारियों के लिए दो साल तक रहने की व्यवस्था एडीए हाइट्स में किराए पर की जा रही है।