फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra metro completes one year of operation

Agra Metro: 12 महीने में 17 लाख लोग बने मेट्रो के हमसफर, जुलाई से खंदारी तक कर सकेंगे सफर; दो चरणों में कार्य

Thu, 06 Mar 2025 11:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 06 Mar 2025 11:24 PM IST
सार

बीते साल 6 मार्च को प्रधानमंत्री ने मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन किया था। सात मार्च से ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो का संचालन शुरू हुआ था।
 

विज्ञापन
Agra metro completes one year of operation
मेट्रो में सफर करती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

आगरा में मेट्रो ट्रेन का सफर लोगों को खूब भाया। 12 महीने में 17 लाख से अधिक लोग इसके हमसफर बने। इसी जुलाई में मेट्रो ट्रेन का खंदारी तक संचालन होने लगेगा। इससे लोगों की सुविधा और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि शहर में 29.4 किमी में मेट्रो का संचालन होगा। इसका दो चरणों में कार्य हाे रहा है। पहले चरण में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक 13 स्टेशन हैं। इसकी दूरी करीब 14 किमी है। 
विज्ञापन


इसके ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक बीते साल 7 मार्च को मेट्रो चल रही है। 6 मार्च को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल इसका उद्घाटन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो का सफर भी किया था। मेट्रो के बाकी के स्टेशनों का निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कॉरिडोर के आरबीएस, राजा की मंडी और आगरा कॉलेज भूमिगत स्टेशन में सिविल कार्य चल रहा है। जुलाई में ये पूरा हो जाएगा और मेट्रो चलने लगेगी। इसके अगले तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा का निर्माण चल रहा है। दिसंबर में इसका कार्य पूरा हो जाएगा। दूसरे कॉरिडोर की बात करें तो 2027 जनवरी तक ये भी पूरा हो जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed