फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro 28 trains will run on 29.5 km track of Metro know when you will be able to enjoy the journey

Agra Metro: मेट्रो के 29.5 किमी ट्रैक पर चलेंगी 28 ट्रेनें, जानें कब ले सकेंगे सफर का मजा

Wed, 08 Mar 2023 12:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 12:43 AM IST
सार

दो चरणों में इसका कार्य पूरा होगा। इसके लिए 28 मेट्रो ट्रेनें आएंगी। सितंबर तक पहले चरण की सभी 6 ट्रेन आ जाएंगी। इनका ट्रायल पहले डिपो में फिर रूट पर होगा।

विज्ञापन
Agra Metro 28 trains will run on 29.5 km track of Metro know when you will be able to enjoy the journey
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए 29.5 किमी रेलवे ट्रैक बिछाया जा रहा है। इस पर 28 ट्रेनें चलेंगी। पहले चरण में छह किमी ट्रैक पर ट्रेनें चलेंगी, इसके लिए 6 मेट्रो ट्रेन की जरूरत है। इनमें से एक आगरा पहुंच चुकी है। दूसरी मार्च के अंतिम सप्ताह तक आ सकती है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉरपाेरेशन के पीआरओ पंचानन मिश्रा ने बताया कि आगरा में 29.5 किमी रूट पर मेट्रो चलेगी। दो चरणों में इसका कार्य पूरा होगा। इसके लिए 28 मेट्रो ट्रेनें आएंगी। सितंबर तक पहले चरण की सभी 6 ट्रेन आ जाएंगी। इनका ट्रायल पहले डिपो में फिर रूट पर होगा। इसके बाद दिसंबर में यात्रियों के लिए इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुर ने पानी पिलाकर किया दुष्कर्म: बहू की आपबीती, कार में लूटी मेरी अस्मत, पति को सुनाई दास्तां तो उसने भी...
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बसवा स्टेशन पर रुकेगी बाड़मेर-मथुरा एक्सप्रेस

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बाड़मेर-मथुरा एक्सप्रेस का बसवा स्टेशन पर ठहराव किया है। वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 20489 बाड़मेर-मथुरा एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन 9 मार्च से बसवा स्टेशन पर 8:24 बजे आएगी और एक मिनट बाद रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 20490 मथुरा-बाड़मेर 9 मार्च से बसवा स्टेशन पर 19.01 बजे आएगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। ये ठहराव अभी छह महीने के लिए किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed