{"_id":"5ac892484f1c1b9a618b5da9","slug":"agra-medical-college-students-sabotage-in-shops","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः जूनियर डाक्टरों और दुकानदारों में मारपीट, कई दुकानों में तोड़फोड़, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः जूनियर डाक्टरों और दुकानदारों में मारपीट, कई दुकानों में तोड़फोड़, छह लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
मारपीट करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के राजामंडी बाजार में शनिवार सुबह एसएन मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टर (जू.डा.) और फड़ विक्रेता के बीच विवाद के बाद बवाल हो गया। आरोप है कि विक्रेता ने एक जूनियर डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया।
इससे भड़के मेडिकल छात्र और जूडा बाजार में डंडे-सरिया, बेसबॉल के बल्ले लेकर पहुंचे। दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। दुकानदारों की पिटाई लगाई।
घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची लेकिन तमाशबीन बनी रही। दुकानदार भी जुट गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। दुकानदारों के घेरने पर छात्र भाग निकले। दोनों पक्षों की ओर से छह लोग घायल हुए हैं।
घटनाक्रम शनिवार सुबह 10:30 बजे के बाद का है। जूनियर डाक्टर श्रीकांत गौड़, रमीज रजा और शैलेंद्र बाजार में ज्योति स्टोर के सामने आमिर की फड़ पर बेल्ट खरीद रहे थे।

लाठी-डंडे निकल आए
- फोटो : अमर उजाला
विक्रेता ने बेल्ट की कीमत 200 रुपये बताई। जूनियर डाक्टर ने सौ रुपये देने को कहा। इस पर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान विक्रेता ने जूनियर डाक्टर को थप्पड़ मार दिया।
तब जूनियर डाक्टर चले गए। 11 बजे के करीब तीन बाइक से 7-8 छात्र आए। दुकानदारों से उनकी हाथापाई हुई। अधिक संख्या में दुकानदार जुटे तो छात्र बाइक छोड़कर भाग गए। इसके बाद दुकानदारों ने सौ नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया।
11:30 बजे बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र और जूनियर डॉक्टर बाजार पहुंचे। वह हाथों में बेसबाल का बल्ला, सरिया और डंडे लिए थे। उन्होंने दुकानों में तोड़फोड़ की। दुकानदारों की पिटाई लगाई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई।

पुलिस मौके पर तैनात
दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। इस बीच पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। कुछ ही देर में बाजार बंद हो गया। इसी दौरान दुकानदार एकजुट हुए। वह भी डंडे लेकर आ गए। आमने-सामने आए दोनों पक्ष की ओर से पथराव शुरू हो गया।
सूचना पर एडीएम सिटी केपी सिंह, सीओ लोहामंडी चमन कुमार चावड़ा, हरीपर्वत, लोहामंडी, नाई की फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने मेडिकल छात्रों और दुकानदारों को अलग किया।
घटना के विरोध में दुकानदारों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उनको रोक दिया। शाम तक बाजार खुल नहीं सका था। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से छह लोग घायल हुए हैं।

up police
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया कि आमिर की ओर से मारपीट और तोड़फोड़ की तहरीर दी गई है। वहीं जूनियर डाक्टर श्रीकांत गौड़ की ओर से मारपीट और पांच हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।
मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायल आमिर, दमती यादव, केशव और श्रीकांत गौड़, रमीज रजा और शैलेंद्र का मेडिकल कराया गया है।
मेडिकल छात्रों और दुकानदारों के बीच हुए झगड़े में ईंट-पत्थर भी फेंके गए। एक होटल पर भी पथराव हुआ। जिस समय झगड़ा हुआ, उस समय बाजार में भीड़ भी थी। लोगों में चीखपुकार मच गई।