{"_id":"5e4aaca88ebc3ef24e121302","slug":"agra-mayor-will-hand-over-silver-key-to-us-president-donald-trump","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चांदी की चाबी सौंपेंगे आगरा के महापौर, यह है खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चांदी की चाबी सौंपेंगे आगरा के महापौर, यह है खासियत
Tue, 18 Feb 2020 06:40 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:40 AM IST
सार
20 साल के बाद ताजमहल के दीदार के लिए आगरा आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति को आगरा शहर की चाबी महापौर भेंट करेंगे।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खेरिया के टेक्निकल एयरपोर्ट पर एयरफोर्स-1 से उतरने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलोनिया ट्रंप का स्वागत शहर के महापौर नवीन जैन चाबी देकर करेंगे।
यह चाबी चांदी की बनी होगी और इस पर ताजमहल की प्रतिकृति के साथ शहर का लोगो भी होगा। चाबी के साथ ताजमहल की संगमरमर से निर्मित प्रतिकृति भी अमेरिकी राष्ट्रपति को खेरिया हवाई अड्डे पर भेंट की जाएगी।
ट्रंप के दौरे को लेकर महापौर नवीन जैन ने परंपरा को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वो महापौर का नया गाउन तैयार कराएंगे, जिसे पहनकर वो अगवानी करने जाएंगे। महापौर के मुताबिक अभी अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन परंपरा के मुताबिक नगर निगम की तैयारियां पूरी हैं।

बेबीरानी मौर्य ने किया था बिल क्लिंटन का स्वागत
साल 2000 में मार्च के महीने में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी बेटी चेल्सिया के साथ आगरा आए थे। तब तत्कालीन महापौर बेबीरानी मौर्य ने अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत हवाई अड्डे पर किया था।
क्लिंटन ने कहा था कि आज मुझे अहसास हुआ कि इस दुनिया में दो तरह के लोग हैं, एक वो जिन्होंने ताज देखा है, दूसरे वो जिन्होंने नहीं देखा, इस दुनिया में ताज से खूबसूरत इमारतें हो सकती हैं लेकिन उनमें से कोई ताज नहीं है।