{"_id":"68e887c6809bd12fcf06bf7a","slug":"agra-mathura-northern-bypass-ready-traffic-to-start-after-diwali-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: दिवाली बाद शुरू होगा रैपुरा जाट से खंदौली के लिए तैयार हुआ शानदार बाईपास, 20 मिनट का रह जाएगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दिवाली बाद शुरू होगा रैपुरा जाट से खंदौली के लिए तैयार हुआ शानदार बाईपास, 20 मिनट का रह जाएगा सफर
Fri, 10 Oct 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:42 AM IST
सार
मथुरा के रैपुरा जाट से 14 किमी का हाईवे बनकर तैयार हो गया है। इस बाईपास से 30 किमी की दूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
उत्तरी बाईपास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तरी बाईपास बनकर तैयार हो गया है। हाईवे से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने का कार्य तेजी से चल रहा है। दिवाली के बाद उत्तरी बाईपास यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को आगरा और मथुरा से खंदौली पहुंचना आसान हो जाएगा। करीब 20 मिनट में खंदौली का सफर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि रैपुरा जाट से खंदौली के बीच 14 किमी का उत्तरी बाईपास रोड बन गया है। ये मथुरा, महावन, हाथरस, सादाबाद तहसील से होकर गुजरेगा। इसे आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 141 से जोड़ा गया है।
ये भी पढ़ें - UP: सोनपपड़ी और पेठा भी घटिया...दिवाली से पहले एफएसडीए ने की बड़ी कार्रवाई, रिफाइंड और मैदा भी जब्त
ये भी पढ़ें - UP: सोनपपड़ी और पेठा भी घटिया...दिवाली से पहले एफएसडीए ने की बड़ी कार्रवाई, रिफाइंड और मैदा भी जब्त
विज्ञापन
इसके बनने से लोगों को सिकंदरा, भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स, टेढ़ी बगिया से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बनने से 31 किमी की दूरी कम हो जाएगी और लोग रैपुरा जाट से सीधे खंदौली जा सकेंगे। लोगों को इन चौराहों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। ईंधन और समय की भी बचत होगी। पौरी और कोनिया गांव में हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने का कार्य चल रहा है। इसमें पहले चरण का कार्य पूरा हो गया है। विद्युत विभाग से जल्द से इसके कार्य को पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है। ऐसे में संभावना है दिवाली के बाद ये कार्य पूरा हो जाएगा।