फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FSDA Raids Sweet Shops Ahead of Diwali Destroys 421 kg of Adulterated Sweets

UP: सोनपपड़ी और पेठा भी घटिया...दिवाली से पहले एफएसडीए ने की बड़ी कार्रवाई,  रिफाइंड और मैदा भी जब्त

Fri, 10 Oct 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 09:17 AM IST
सार

दिवाली से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ एफएसडीए ने अभियान शुरू कर दिया है। एफएसडीए की टीम ने निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। दूध, खोआ, तेल के भी नमूने भरे गए हैं। 

विज्ञापन
FSDA Raids Sweet Shops Ahead of Diwali Destroys 421 kg of Adulterated Sweets
एफएसडीए की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने दिवाली पर मिलावटी सामान व मिठाई खपाने की तैयारी कर रहे विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में छापा मारा है। टीम ने घटिया और मिलावटी 421 किलो सोनपपड़ी और रंगीन पेठा नष्ट कराया। ये गंदगी में बन रही थीं। 91 किलो रिफाइंड और मैदा भी जब्त किया गया है। इनकी कीमत 93 हजार रुपये है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि झरना नाले यमुनापार स्थित सोनपपड़ी निर्माण इकाई पर छापा मारा। संचालक विक्रम मिले। सोनपपड़ी घटिया प्रतीत होने पर 273 किलो नष्ट कराई। इसकी कीमत 27,300 रुपये है। मिलावट की आशंका पर 6450 रुपये कीमती 43 किलो रिफाइंड सोयाबीन और 1440 रुपये कीमत 48 किलो मैदा भी जब्त की है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: दिव्यांग पति और उसकी मजबूरी...महिला के साथ कांग्रेस नेता ने किया इतना गंदा काम, पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन



यमुनापार नई आबादी सुशील नगर में बलवीर सिंह की सोनपपड़ी निर्माण इकाई में भी घटिया और मिलावटी सोनपपड़ी बन रही थी। इस पर 58 किलो सोनपपड़ी नष्ट कराई है। इसकी कीमत 58 हजार रुपये थी। केके नगर सिकंदरा में लक्ष्मण सिंघल के पेठा प्रतिष्ठान पर छापा मारकर 90 किलो रंगीन पेठा नष्ट कराया है। इसमें तय मात्रा से अधिक रंग और सिंथेटिक रंग प्रतीत हो रहा था। निर्माण स्थल पर साफ-सफाई नहीं थी। नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं।

दूध, खोआ, पनीर के लिए 29 नमूने
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि चार टीमों ने शहर और देहात में विशेष अभियान चलाकर 29 नमूने जुटाए हैं। इसमें दूध, पनीर, खोआ, सरसों का तेल, बर्फी, बेसन का लड्डू, छेना समेत अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट में नमूना फेेल मिलने के बाद विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मिलावट की टोल फ्री नंबर (18001805533) पर शिकायत कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed