फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Master Plan-2031 Draft Suggestions From 20th January

मास्टर प्लान-2031: खामियां दूर करने के लिए ड्राफ्ट पर 20 जनवरी से सुझाव, दो प्रतियों में दें आपत्तियां

Sun, 09 Jan 2022 10:41 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 09 Jan 2022 10:41 AM IST
सार

वर्ष-2031 के लिए बनाया गया आगरा का मास्टर प्लान मजाक बन गया। मास्टर प्लान मार्च 2021 में लागू होना था, लेकिन अब तक इसका ड्राफ्ट ही तैयार नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
Agra Master Plan-2031 Draft Suggestions From 20th January
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा अमृत योजना के तहत बनवाए गए मास्टर प्लान-2031 के ड्राफ्ट पर अगर कोई आपत्ति या सुझाव है तो इसे 20 जनवरी से दाखिल कर सकते हैं। एडीए ने मास्टर प्लान-2031 के ड्राफ्ट पर एक महीने का समय सुझाव और आपत्तियों के लिए रखा है। शनिवार को प्राधिकरण ने सार्वजनिक सूचना के जरिए 20 जनवरी से मास्टर प्लान-2031 का ड्राफ्ट देखने का समय तय किया है। 19 फरवरी तक कोई भी व्यक्ति इस पर अपने सुझाव या आपत्तियां एडीए के नियोजन अनुभाग में जमा कर सकता है।
विज्ञापन

पांच जनवरी को आगरा विकास प्राधिकरण की 136 वीं बोर्ड बैठक में मंजूरी के बाद एडीए ने तीन दिन बाद संशोधित कर मास्टर प्लान के ड्राफ्ट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने मास्टर प्लान-2031 के ड्राफ्ट को 20 जनवरी से जनता के समक्ष पेश करने की जानकारी दी है। इसे शहर में पांच स्थानों पर लोगों के देखने के लिए रखा जाएगा। इसमें आगरा विकास प्राधिकरण के प्रथम तल पर नियोजन विभाग में, नगर निगम में द्वितीय तल स्थित नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग कार्यालय में, कमिश्नरी में, जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में और तहसील सदर कार्यालय में 19 फरवरी तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शित किया जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट http://adaagra.org.in पर भी इसे प्रदर्शित किया जाएगा, लेकिन यहां आपत्तियां दर्ज नहीं की जा सकेंगी। एडीए के नियोजन विभाग में दो प्रतियों में सुझाव या आपत्तियों को दाखिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

 
दो प्रतियों में दें आपत्तियां, सुझाव
प्राधिकरण बोर्ड की 136 वीं बैठक में मास्टर प्लान का ड्राफ्ट पेश किया गया था, जिसे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। अब 20 जनवरी से 19 फरवरी के बीच आपत्तियां और सुझाव दिए जा सकते हैं। नियोजन अनुभाग में दो प्रतियों में किसी भी दिवस में आपत्तियां और सुझाव दे पाएंगे। इसके बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा, फिर मास्टर प्लान फाइनल कर दिया जाएगा। - डॉ. राजेंद्र पैंसिया, उपाध्यक्ष, एडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed