फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Markets boom On Raksha Bandhan

रक्षाबंधन: बाजार गुलजार... राखी के पर्व पर ताजनगरी में 15 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

Sun, 22 Aug 2021 10:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 10:17 AM IST
सार

पिछले साल जहां रक्षाबंधन का त्योहार कोरोना के डर में मना था तो इस बार आगरा के बाजार गुलजार दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Agra Markets boom On Raksha Bandhan
राखी खरीदती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार शनिवार को शहर के सभी बाजार रात तक गुलजार रहे। रक्षाबंधन से पहले लोगों ने जमकर खरीदारी की। बहनों ने भाइयों के लिए रक्षा सूत्र खरीदे। मिठाई की दुकानों पर रात तक घेवर लेने के लिए ग्राहक आते रहे। 

विज्ञापन


रविवार सुबह मिठाई, गिफ्ट और राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। रक्षाबंधन पर गिफ्ट, कपड़ा, मिठाई और राखी का करीब 15 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इससे व्यापारियों के चेहरे पर भी काफी दिनों बाद सुकून दिखा है।
विज्ञापन


पांच करोड़ की मिठाई बिकीं 
फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल मिठाई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिशिर भगत ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले शनिवार तक शहर में लगभग पांच करोड़ रुपये का मिठाई कारोबार हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद पहली बार बाजार में तेजी दिखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो करोड़ के गिफ्ट बिके 
खंदारी गिफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र कालरा ने बताया कि पूरे शहर से इस बार लगभग दो करोड़ रुपये का गिफ्ट का कारोबार रहा। पहले सालों की तुलना में यह इसलिए कम है क्योंकि लोग ज्यादा खरीदारी नहीं कर रहे हैं। फिर भी बाजार में रफ्तार दिखने लगी है। 

पांच करोड़ का कपड़ा
आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि हालांकि इस बार बाजार में वो रफ्तार नहीं दिखी जो रक्षाबंधन पर दिखती है। लेकिन फिर भी बाजार में तेजी है। करीब पांच करोड़ रुपये के कपड़े बिके हैं।

तीन करोड़ की राखी
राखी के होलसेल डीलर और रिटेल विक्रताओं के यहां से शनिवार को राखियां खूब बिकीं। शहर में राखियों का अनुमानित कारोबार करीब तीन करोड़ रुपये का हुआ है।

घरों-बाजारों में रचवाई गई मेहंदी
रक्षाबंधन से पहले शनिवार को देर रात तक बाजारों में महिलाएं मेहंदी लगवाने पहुंचीं। घरों में भी शाम के बाद मेहंदी लगानी शुरू की गई। महिलाओं ने एक-दूसरे के मेहंदी लगाई। बसों में भी भीड़ रही। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाई की कलाई में राखी बांधने के लिए रात में ही दूसरे शहरों के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed