फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Manappuram Gold robbery police arrested two more robbers in agra

आगरा डकैती कांड: करोड़ों का सोना लूटने वाले दो और बदमाश गिरफ्तार, मददगार भी पकड़ा गया

Wed, 28 Jul 2021 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Jul 2021 12:34 AM IST
सार

मणप्पुरम गोल्ड गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में 17 जुलाई को हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। 16 किलोग्राम से अधिक का सोना लूटकर ले गए थे। 

विज्ञापन
Agra Manappuram Gold robbery police arrested two more robbers in agra
डकैती कांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा से करोड़ों रुपये का सोना लूटने वाले दो और बदमाशों अंशुल सोलंकी और अंशु यादव उर्फ ध्रुव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की मदद करने वाला अंशुल का जीजा संजय भी पकड़ा गया। 

विज्ञापन


उनके पास से 967 ग्राम सोने के जेवरात और 2.90 लाख रुपये बरामद हुए हैं। सरगना नरेंद्र उर्फ लाला और उसका एक साथी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


मणप्पुरम गोल्ड गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में 17 जुलाई को हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। 16 किलोग्राम से अधिक का सोना लूटकर ले गए थे। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने फिरोजाबाद निवासी बदमाश मनीष पांडेय और निर्दोष कुमार को एत्मादपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Agra Manappuram Gold robbery police arrested two more robbers in agra
आगरा डकैती कांड का आरोपी लाला - फोटो : अमर उजाला

सरगना लाला अभी भी फरार
गैंग में शामिल प्रभात शर्मा ने थाने आकर समर्पण किया था। चौथे बदमाश संतोष जाटव को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया था। गैंग का सरगना फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला है। वह फरार है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम है। गैंग में शामिल अन्य बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि वारदात में शामिल फीरोजाबाद के सुहाग नगर निवासी अंशुल सोलंकी और रेकी करने वाला अंशू यादव उर्फ ध्रुव मंगलवार को पकड़े गए। अंशुल के जीजा संजय को भी गिरफ्तार किया गया है। संजय मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला है। 

वह फिरोजाबाद में बगीची में रह रहा है। अंशू यादव गैंग के सरगना नरेंद्र का करीबी है। वह नोएडा से लेकर आगरा की गोल्ड लोन कंपनी की रेकी कर चुका है। घटना से पहले उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसलिए वह वारदात में शामिल नहीं हुआ था। मगर, उसे भी नरेंद्र ने हिस्सा दिया था। 

उन्होंने बताया कि अंशुल सोलंकी डकैती में शामिल रहा। वह अपने हिस्से का सोना लेकर जीजा संजय के साथ मैनपुरी चला गया था। संजय ने सोना छिपा दिया था। इसलिए संजय को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। नरेंद्र और उसके साथी रेनू पंडित उर्फ अभिनाश शर्मा की गिरफ्तारी को टीमें लगाई गई हैं। 

मददगार भी मुकदमे में होंगे शामिल
आईजी ने बताया कि बदमाशों का साथ देने वाले भी मुकदमे में नामजद किए जाएंगे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। अंशुल के जीजा पर कार्रवाई कर दी गई है। नरेंद्र का भाई अरुण भी घटना के समय आरोपियों के संपर्क में था। उसने घटना के बाद लूटा गई नकदी छिपा दी थी। संतोष जाटव और रेनू पंडित की पत्नी ने सोना छिपाया था। अब पुलिस मददगारों को भी आरोपी बनाएगी। उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। 

गोल्ड लोन कंपनी की 15 बार की थी रेकी 
पुलिस की पूछताछ में अंशुल सोलंकी ने बताया कि गैंग ने कमला नगर स्थित गोल्ड लोन शाखा की 15 बार रेकी की थी। इससे पहले वो भगवान टॉकीज स्थित गोल्ड लोन शाखा की रेकी कर चुके थे। मगर इस शाखा की बिल्डिंग में रेस्टोरेंट था। यहां लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। इस कारण यहां पर लूट की योजना रद्द कर दी। नोएडा की शाखा में रेकी करके आए थे। वहां सुरक्षा थी। भागने वाले रास्ते पर भीड़भाड़ होने की वजह से इरादा बदल दिया। 

कमला नगर में घटना वाले दिन अंगूठी गिरवी रखकर लोन लेने के बहाने घुसे थे। संतोष और मनीष सोने की अंगूठी को गिरवी रखने की बात कर रहे थे। उनके साथ एक-एक साथी और था। तीसरे गुट में दो और बदमाश अंदर पहुंचे थे। बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। 

लूट के बाद सभी बदमाश पैदल ही भागे थे। दो गुट में बंट गए थे। एक गुट में मनीष, प्रभात और निर्दोष कुमार थे जबकि दूसरे में नरेंद्र के साथ तीन लोग टूंडला पहुंचे थे। मनीष और निर्दोष कुमार मुठभेड़ में ढेर हो गए थे। नरेंद्र के घर पर पहुंचकर बाकी लोगों ने बंटवारा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed